Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, खुद को किया घायल

1 min read
Spread the love

 

अमेठी I

शुक्रवार शाम को प्रेमिका की कमरे में लाश मिलती हैं, वही चाकुओं के ताबड़तोड़ वार से जख्मी प्रेमी घर के बाहर घायलावस्था में मिलता हैं। गौरतलब हो कि कोतवाली मुसाफिरखाना के पाण्डेय का पुरवा मजरे राम शाहपुर में सुरेश और राम कुमार के परिजन खेत में गेंहू की कटाई करने गये थे, उनके घर पर क्रमशः संजय और कविता थी।

शुक्रवार शाम लगभग छः बजे सुरेश कुमार के घर के बाहर उनका लड़का संजय उम्र 21 वर्ष संदिग्ध हालत में मिला, जिस पर ग्रामीणों को बड़ी अनहोनी की आशंका हुई, उन्होंने सुरेश के घर में जाकर देखा तो कमरे में रामकुमार की पुत्री कविता उम्र 18 वर्ष घायल अवस्था बिस्तर पर मिली, और जमीन पर खून से सना चाकू मिलता हैं। परिजनों ने दोनों को नजदीक अस्पताल लेकर गये, जहां डाक्टर ने कविता को मृतक घोषित कर दिया।

वही संजय की गम्भीर हालत देख जिला अस्पताल से ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई हैं।अप्रत्याशित घटित घटना से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। घटना की

जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन जी पुलिस अधिकारियों के संग पहुंचकर घटना का बारीकी से निरीक्षण कर मातहत को विधिक कार्यवाही का निर्देश देते हैं।

बोले अधिकारी… 

एएसपी ने बताया कि युवक ने अपनें ही घर में  घटना को अंजाम दिया है I मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है I एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है  पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »