मंहगाई,बेरोजगारी का मुद्दा पहुंचा राजभवन, कांग्रेसियों ने किया घेराव
1 min read

लखनऊ । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी अमेठी ने मंहगाई,बेरोजगारी को लेकर राजभवन का घेराव किया ।इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओ मे जमकर नूरा कुश्ती हुई। प्रदर्शनकारियो ने प्रशासन के छक्के छुड़ा दिए ।
केन्द्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल,कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष राम बरन कश्यप,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता पाण्डेय,कांग्रेस सेवादल यूथ जिलाध्यक्ष अजित कुमार यादव,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह,कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सैय्यद हुसेन अशरफ,कांग्रेस महासचिव अनिल सिंह,सुनील सिंह प्रवक्ता डा0 अरविन्द चतुर्वेदी आदि के नेतृत्व मे राजभवन का घेराव किया।
कांग्रेस नेताओ और पुलिस की जमकर नूराकुश्ती का खेल घंटों चला। पुलिस ने कांग्रेस नेताओ की घेराबन्दी कई दफा किया। लेकिन मंहगाई,बेरोजगारी की गगन भेदी नारे लगाए I तिलमिलायी पुलिस ने कांग्रेस नेताओ ने खदेड़-खदेड़ कर पीटा।
प्रदर्शन घेराव मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल,कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष राम बरन कश्यप,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता पाण्डेय,कांग्रेस यूथ जिलाध्यक्ष शुभम सिंह,कांग्रेस सेवादल यूथ जिलाध्यक्ष अजीत कुमार यादव को पुलिस ने सडक पर लिटाकर कर पीटा ।
उत्साहित कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष शुभम सिंह बैरिकेडिंग फांद गये। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस नेताओ की गिरफ्तारी दी। और मंहगाई और बेरोजगारी का ज्ञापन महामहिम राज्यपाल तक पहुंचकर लोगो ने दम लिया।
कांग्रेस नेताओ ने उत्तर प्रदेश काग्रेस कमेटी अध्यक्ष बृजलाल खबरी के नेतृत्व में नेताओ ने गिरफ्तारी दी I कांग्रेस नेताओ के प्रदर्शन को युवाओ ने सराहा। प्रदर्शन घेराव कर युवाओ को आवाह्नन किया कि कांग्रेस फिर सड़क पर उतर न्याय दिलाएगी।