पीएम के नेतृत्व में भारत का मस्तिष्क पूरी दुनिया में हुआ ऊंचा -मयंकेश्वर
1 min read

अमेठी। शुक्रवार को जिला कार्यसमिति की बैठक अमेठी विधानसभा के अमेठी नगर स्थित निकट यूको बैंक परिसर में आयोजित हुई।जिला कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने मिशन- 2024 को लेकर मंथन किया। बैठक में बूथों की मजबूती पर फोकस करने की योजना बनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा भाजपा हमेशा विजेता के रूप में काम करती है।बीजेपी चुनावी मोड में तैयार रहने वाला राजनीतिक दल है।
राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की तमाम उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का मस्तिष्क पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा देश को जी-20 की अध्यक्षता मिलना सौभाग्य की बात है।अब विकसित भारत का निर्माण करना है। उन्होंने कहा मोदी है तो मुमकिन है आज वैश्विक नारा बन गया है।500 वर्ष पुराना विवाद मोदी सरकार ने खत्म करके आज भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।
प्रदेश में आज गुंडाराज समाप्त हो गया और कानून का राज कायम है सभी क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हो रहा है बिना किसी भेद भाव सबको सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए आगामी कार्य योजना की विस्तार से चर्चा की।उन्होंने कहा कार्य योजना को जमीनी स्तर पर लागू करना है। उन्होंने बूथ व मण्डल को सशक्त करने पर बल दिया। उन्होंने कहा मिशन 2024 में हर बूथ को जीतने की योजना तैयार करनी है।उन्होंने कहा पिछड़े व दलित जातियों के बीच पैठ बनानी होगी।
अच्छी छवि वाले विपक्षी नेताओं को पार्टी में शामिल कराने की रणनीति पर भी काम करना है। पार्टी प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा तो अनुमोदन जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उपमा सरोज ने किया।समर्थन जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने किया।जिला महामंत्री भागीरथी मौर्य ने आए हुए लोगों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम के पूर्व महापुरुषों की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला नेकिया।
इस मौके पर सभी जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मोर्चों के जिलाध्यक्ष व कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।