धमकाने वाला फेसबुक का पेज सोशल मीडिया पर वायरल
1 min read
हरदोई। सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गीत सिंह गौर की फेसबुक आईडी पर डाली गई पोस्ट ने सियासी गलियारे में हलचल मचा दी है। पोस्ट में भाजपा नेता ने ज़िला पंचायत अध्यक्ष के पति के ऊपर जान-माल और ज़िला छोड़ देने की धमकी दिए जाने की बात कही गई है।
भाजपा जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ गीत सिंह गौर जोकि अधिवक्ता भी है, ने अपनी फेसबुक आईडी पर लिखा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के पति सत्ता के नशे में चूर होकर बेवजह जान से मारने व ज़िला छोड़ने की धमकी दे रहे है। उन्होंने आगे सवालिया लहजे में बहुत कुछ लिखा गया है। भाजपा नेता अधिवक्ता है,इस वजह से उनकी इस पोस्ट को खूब शेयर किया गया और कमेंट भी खूब किए जा रहे हैं। भाजपा नेता और ज़िला पंचायत अध्यक्ष के पति के बीच हुई बातचीत को ले कर सियासी गलियारों में भी काफी हलचल मची हुई है। सच्चाई क्या है ?इसका पता लगाने के लिए जब ज़िला पंचायत अध्यक्ष के पति को फोन लगाया गया तो घंटी घनघनाती रही, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस बारे में एसएचओ कोतवाली शहर कोतवाल संजय पांडेय का कहना है कि अभी उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है और न ही इस तरह का मामला उनके संज्ञान मे है ।



