SHAURYA GATHA : श्रीराम कथा के बाद तिलोई में शौर्य गाथा, देशभक्ति के रंग में रंगे छात्र-छात्राएं
1 min read


रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता
शौर्य गाथा का आयोजन..
जिसके अंदर शौर्य है वहीं शूरवीर,जिसमें शौर्य नही वह असुर – आचार्य शांतनु जी महराज
अमेठी उप्र।
आरबीएस इण्टर कालेज तिलोई के प्रांगण में चल रही श्रीराम कथा के उपरांत शनिवार को शौर्य गाथा आयोजित की गई जिसमें यूपी सरकार की मंत्री कृष्णा पासवान समेत कई विधायकों एवं विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने देश के वीर बलिदानियों के बारे में जाना। कार्यक्रम स्थल पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के उदघोष से इलाका गुंजायमान हो उठा।
अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य शान्तनु जी महाराज ने कहा कि भारत के गौरवशाली इतिहास को जानना बहुत जरूरी है भारत की जवानी को दिग्भ्रमित किया जा रहा। सेकुलर बनाने का प्रयास किया जा रहा है जो कि महापाप है इससे बचना और बचाना होगा। उन्होंने कहा कि भारत की जवानी को उस गैंग से मिला दिया गया जिस गैंग ने भारत तेरे टुकड़े होगे का नारा लगाया था।
उन्होंने कहा कि काकरोच नामक एक पार्टी का जन्म हो गया।भारत की अखण्डता के साथ कोई खिलवाड़ करना चाहा तो उसकी वही गति होगी जो मनुष्य काकरोच का करता है। कथा वाचक आचार्य शान्तनु जी महाराज ने कहा कि हमने इतना अश्लील विरोध नही देखा है जिसके अंदर शौर्य है वहीं सूर है जिसमें शौर्य नही वह असुर है। उन्होंने कहा कि अनंत काल तक जब तक यह सृष्टि रहेगी तब तक श्रीराम कथाएं होती रहेगी। शौर्य गाथा का कोई पाठ्यक्रम नही है।
भारत के उस कैप्टन पर हर सनातनी को गर्व है जिसने सैकड़ों लोगों की जान बचाई है।इस देश में सब रहते हैं कोई विरोध नही है लेकिन पाकिस्तान के जीतने पर पटाखा फोड़ेंगे और हिंदुस्तान के जीतने पर टीवी तोड़ोगे यह नही चलने दिया जायेगा।यह व्यास पीठ हिन्दू मुसलमान कराने का माध्यम नही है समय आने पर तिलोई की जनता इसका जबाब देगी। अगर मुझे राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम मिले होते तो मैं जरुर पैर छूता।
उन्होंने कहा कि इस देश में बहुत ही विचित्र लोग रहते हैं जिसमें खाते है उसी में छेद करते हैं। देश का बंटवारा तो सैंतालीस में ही हो गया था लेकिन नब्बे में कश्मीर से हिंदुओं को क्यों भागना पड़ा उस समय यह लोग कहां थे हम भाईचारा निभाये और हम तुम्हें भाई समझें और तुम हमें चारा समझकर खा जाओ। यह मेरी वाणी किसी की झूठी प्रशंसा नही कर सकती है। भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
श्रीराम कथा की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे थाना मोहनगंज, शिवरतनगंज, जामो, फुरसतगंज, इन्हौना समेत कई थानों के पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के आयोजक राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने कथा व्यास एवं अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेश मिश्रा ने किया।
इस मौके पर यूपी सरकार की मंत्री कृष्णा पासवान, गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह, एडीएम ज्योति सिंह, कुंवर मृगांकेश्वर शरण सिंह, उत्कर्ष शरण सिंह,मुन्ना सिंह, मनीष सिंह,सौरभ सिंह, नटराज सिंह राठौर, मौजूद रहे।
कन्या भोज एवं विशाल भण्डारा
आरबीएस इण्टर कालेज तिलोई के प्रांगण में चल रही नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के उपरांत शनिवार को विशाल भण्डारा आयोजित किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह द्वारा आरबीएस इण्टर कालेज तिलोई में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया था।
जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास आचार्य शान्तनु जी महाराज द्वारा श्रोताओं को अपने श्रीमुख से कथा का रसपान कराया गया। शनिवार को कन्या भोज के उपरांत विशाल भण्डारा आयोजित किया गया जिसमें हजारों की संख्या में प्रसाद के रूप में पूड़ी सब्जी दाल चावल और बूंदी ग्रहण किया।
विशाल भण्डारा को सफल बनाने में राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह, कुंवर मृगांकेश्वर शरण सिंह, उत्कर्ष शरण सिंह,ब्लाक प्रमुख तिलोई के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, सिंहपुर के ब्लाक प्रमुख अंकित पासी, अर्जुन सिंह भदौरिया,रमेश सिंह, प्रदीप सिंह, मनीष सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह,धीरु सिंह, वीरेंद्र तिवारी,भास्कर सिंह, शिरीष गुप्ता, विनोद मौर्या, गुडडू सिंह, ध्रुवराज पासी, आनंद सिंह, दिनेश सिंह राठौर सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

