Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

POLITICLE NEWS : मीनाक्षी श्रीवास्तव को आप की राष्ट्रीय परिषद में मिली जगह शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

1 min read
Spread the love

 

रिपोर्ट -लोकदस्तक संवाददाता 

अमेठी, उप्र ।

आम आदमी पार्टी ने मीनाक्षी श्रीवास्तव को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया।

मीनाक्षी श्रीवास्तव ने पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह,राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा समस्त शीर्ष नेतृत्व के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आंदोलन के दौर से लेकर अब तक पार्टी संगठन ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी, उसे उन्होंने पूरी मेहनत, ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिषद की नई जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा से निभाएंगी और आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।

मीनाक्षी श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और समर्थकों का भी आभार जताते हुए कहा कि उनका स्नेह और सहयोग हमेशा प्रेरणा देता रहा है।अमेठी के टीकरमाफी क्षेत्र से लेकर गाजियाबाद तक अपने संघर्ष, समर्पण और जनसेवा के जरिए पहचान बनाने वाली मीनाक्षी श्रीवास्तव को राष्ट्रीय परिषद में स्थान मिलने से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय बताया।समर्थकों का कहना है कि टीकरमाफी की मिट्टी से उठकर राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी मिलना हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने मीनाक्षी श्रीवास्तव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की।समर्थकों ने इस अवसर पर संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल का भी आभार जताया, जिन्होंने एक संघर्षशील कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय परिषद में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »