Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

RAJIV JAYNTI : राजीव गांधी जयंती पर उनकी कर्मभूमि में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

राजीव गांधी जयंती पर याद किए गए महान सूफी संत मलिक मोहम्मद जायसी, प्रतिभाओं को मिला सम्मान

सद्भावना हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

अमेठी उप्र ।

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर मलिक मोहम्मद जायसी इंटर कॉलेज, जायस में महान सूफी संत एवं कवि मलिक मोहम्मद जायसी के जीवन, साहित्य और विचारों पर आधारित निबंध प्रतियोगिता एवं पुरस्कार-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 51 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जायस क्षेत्र के प्रसिद्ध साहित्यकारों एवं वरिष्ठ शिक्षाविदों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनीषा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत तथा राजीव गांधी जी के आधुनिक एवं प्रगतिशील भारत के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं।

कार्यक्रम के आयोजक एवं विद्यालय प्रबंधक अनुराग सिंह, प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह तथा कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

राजीव गांधी जयंती के अवसर पर अमेठी संसदीय क्षेत्र में 52 विद्यालयों में सामान्य ज्ञान एवं निबंध प्रतियोगिताओं के साथ विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर, माल्यार्पण, पुष्पार्पण, संगोष्ठी एवं सद्भावना पदयात्राओं सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रतियोगिता में प्रथम विजेता समरीन बनो,द्वितीय ऋषप जैन,तृतीय विजेता संजीत सोनकर रही।

सद्भावना हाफ मैराथन में दौड़े सैकड़ों युवा, प्रिंसराज यादव अव्वल ।

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को मुसाफिरखाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया।वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेषनाथ सिंह चुन्नू ने सद्भावना हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कादुनाला स्थित पार्क से कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में युवाओं और धावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।वही निजामुद्दीनपुर चौराहे पर दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य संजय गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नमन किया। स्थानीय कस्बा स्थित गौरीगंज मोड़ से ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा के द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया गया।

अमर शहीद स्मारक स्थल से आयोजित सद्भावना मैराथन प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल पूर्व विधान सभा प्रत्याशी विजय पासी सहित अन्य कांग्रेसियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।तत्पश्चात् कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने हरी झंडी दिखा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया ।

निर्धारित मार्ग पर प्रतिभागियों ने दौड़ लगाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मार्ग में जगह-जगह मौजूद लोगों ने धावकों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का समापन थौरी स्थित अवध दूत सेवा आश्रम के प्रांगण में हुआ।

आयोजक शेषनाथ सिंह ‘चुन्नू’ ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश के युवाओं को आगे बढ़ाने और आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ ही सामाजिक एकता और सद्भावना का संदेश देता है।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रिंस राज यादव निवासी अयोध्यानगर , द्वितीय स्थान पर रहे कुलदीप यादव निवासी अयोध्यानगर तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सचिन चौरसिया निवासी भादर को जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने नगद पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य 50 धावकों को भी नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राधेश्याम, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी जगदीशपुर विजय पासी,युवराज सिंह यादव युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष जय बहादुर यादव प्रधान शिव दर्शन सिंह आशीष सिंह ‘नारे’, शिवानंद मिश्रा, मोहम्मद असगर, नागेंद्र, मुन्ना सिंह, भरत कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वही स्थानीय कस्बे के गौरीगंज तिराहे से ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा द्वारा आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव पूर्व प्रत्याशी राम लखन शुक्ला पवन तिवारी एडवोकेट राम मिलन यादव सुशील यादव सहित दर्जनों लोग शामिल हुए ।

निजामुद्दीनपुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक राघवराम मिश्र मुनव्वर अली डॉ रिपन राय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »