Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

Problem : घुटनों तक पानी पार कर स्कूल पहुँचने को मजबूर शिक्षक व छात्र 

1 min read
Spread the love

 

 

 

रिपोर्ट – लोकदस्तक संवाददाता 

घुटनों तक पानी पार कर स्कूल पहुँचने को मजबूर शिक्षक व छात्र 

अमेठी।

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले का उच्च प्राथमिक विद्यालय नरायणपुर बरसात के मौसम में गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। विद्यालय तक पहुँचने के लिए कोई समुचित मार्ग नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को घुटनों तक भरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। मजबूरी में सभी को खेतों के रास्ते विद्यालय पहुँचना पड़ता है।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता सिंह ने बताया कि स्कूल तक पहुँचने के लिए आज तक कोई पक्का रास्ता नहीं बनाया गया है। बरसात के दौरान पूरा मार्ग जलमग्न हो जाता है, जिससे बच्चों और शिक्षकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार पानी अधिक होने से दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से इस समस्या की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। ग्रामीणों ने विद्यालय तक सुरक्षित सड़क बनवाने की मांग की है, ताकि बच्चों की शिक्षा और उनकी सुरक्षा प्रभावित न हो।

यह स्थिति प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस समस्या का संज्ञान लेकर विद्यालय तक सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराते हैं या नहीं।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »