Weapon Worship : भारतीय क्षत्रिय समाज ने शस्त्र पूजन के साथ मनाई विजयदशमी (Vijayadashami)
1 min read

विशेष रिपोर्ट :-
नैमिष प्रताप सिंह / नीरज सिंह
लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री वा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने शस्त्र पूजन के धार्मिक – ऐतिहासिक महत्वा को किया रेखांकित
उत्तर प्रदेश राज्य के प्रख्यात समाजसेवी – राजनेता वा भारतीय क्षत्रिय समाज – लोक अधिकार मंच जैसी संस्थाओं के जनक अनिल सिंह गहलौत के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी विजयदशमी के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित सी.एम.एस. स्कूल के आडीटोरियम में ‘शस्त्र पूजन’ का कार्यक्रम भव्यता – दिव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज एवं सनातनधर्मियों ने भागीदारी की।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में समस्त उपस्थित जनों को साफ़ा बांधा गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया , मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम वा महाराणा प्रताप के चित्रों पर माल्यार्पण हुआ। इसी क्रम में पूर्ण धार्मिक विधि – विधान से शस्त्र पूजन, अतिथियों का स्वागत-सम्मान व उनका भाषण हुआ। कार्यक्रम के आखिरी चरण में शस्त्र पूजन का प्रसाद भोजन के रूप में वितरण हुआ।
इस भव्य – दिव्य समारोह को संबोधित करते हुए डा. दिनेश शर्मा (सांसद व पूर्व उप मुख्यमंत्री) ने कहा कि शस्त्र सुरक्षा वा अन्याय – शोषण के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक है और शस्त्रों की पूजा का धार्मिक महत्व है। उन्होंने कहा कि क्षत्रियों की विरासत शोषण – अन्याय के खिलाफ संघर्ष का है।
इस अवसर पर राजधानी लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा के विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि चीन – पाकिस्तान की सीमा पर जो खतरा है , उससे ज्यादा दिक्कत उस विचारधारा से है जो देश की सुरक्षा को चुनौती देती है।
उन्होंने साइबर सुरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान ने विजयादशमी के पर्व को असत्य पर सत्य की जीत बताया।
इस समारोह में सदस्य विधान परिषद : अंगद कुमार सिंह ,कर्नल ए.के.सिंह, उत्तर प्रदेश वरिष्ठ नागरिक परिषद के सदस्य व महा समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्यामपाल सिंह, सदस्य,उ.प्र.महिला आयोग एकता सिंह, प्रोफेसर मंजरी सिंह,पूर्व सांसद व महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह, प्रोफेसर एन.बी.सिंह , महामंत्री व प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी : देवेन्द्र प्रताप सिंह , भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष : प्रदीप सिर्फ ‘बब्बू’ ,
श्रीमती पुष्पा सिंह सूर्यवंशी, ए.के.सिंह , राजकुमार सिंह ,रमेश सिंह , अशोक सिंह , वरिष्ठ पत्रकार: भारत सिंह , अजीत कुमार सिंह , अतुल सिंह गहरवार , के. के. सिंह , शैलेश प्रताप सिंह, एडवोकेट फतेह बहादुर सिंह के अलावा अन्य तमाम गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने भव्यता प्रदान किया।
समारोह का स्वागत भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह गहलौत ने वा धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय संयोजक छेदी सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए मातृभूमि की सुरक्षा, सनातन संस्कृति की रक्षा, क्षात्र धर्म की वास्तविक स्वरूप को पहचानने पर बल दिया गया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन पूर्व बैंक अफसर वा समाजसेवी भानु प्रताप सिंह द्वारा किया गया।