Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

Tricolor In Every House : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा बाइक रैली और पैदल मार्च

1 min read
Spread the love

 

REPORT BY PRADEEP KUMAR PANDEY

GAJIPUR NEWS।

“गाजीपुर में भव्य तिरंगा बाइक रैली, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी”

‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के आयोजन को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु तिरंगा बाईक रैली निकाली गयी। रैली को जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विकास भवन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली की अगुवाई मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने खुद बाईक चलाकर की एवं जनपदवासियों को संदेश दिया की हर घर तिरंगा फहराकर जनपद को प्रथम स्थान लाना है।

रैली विकास भवन से प्रारम्भ होकर सैनिक चौराहा (भूतहियाटाड), लंका, विशेश्वरगंज, महुआबाग, कलेक्ट्रेट, सिचाई विभाग चौराहा होते हुए विकास भवन आकर समाप्त हुयी। उन्होने कहा कि इसका उद्देश्य है कि जिले के समस्त नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागरूक करना। उन्होने संदेश दिया कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर, हर प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहरायें, स्वंतत्रता दिवस मनायें एवं राष्ट्र प्रेम की भावना संयोग कर रखें।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह की रैलीयां सभी तहसीलों, ब्लाकों पर भी निकाली गयी है, और निरंतर 14 व 15 तक निकाली जायेंगी। रैली हर गॉव में बच्चे और गॉव के लोग तिरंगा लेकर निकालेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगो में जागरूकता एवं  सामाजिक सौहार्द, आपसी सदभाव की भावना के साथ तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया है, और इसका उद्देश्य है कि समस्त जनपदवासी हर घर तिरंगा अभियान में जोर शोर से प्रतिभाग करें।

हर घर तिरंगा अभियान में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से तिरंगा का निर्माण किया जा रहा है जो लोगो को वितरित किया जायेगा और लोगो को जागरूक करते हुए सभी लोगो को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। उन्होने समस्त जनपदवासीयों से अपील किया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान में जोर-शोर से प्रतिभाग करें और सभी लोगो के बीच आपसी सौहार्दय बना रहें।

उन्होने कहा कि इस रैली से लोगो संदेश देना है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा पर नाज करते हुए अपने घर पर तिरंगा लगाकर तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा डाट काम पर अपनी सेल्फी जरूर अपलोड करें। रैली में उप जिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, क्षेत्राधिकारी सदर, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, विद्यालयो के अध्यापक एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी ने बाईक चलाकर प्रतिभाग किया।

हर घर तिरंगा” अभियान के तहत मुहम्मदाबाद में निकली बाइक व तिरंगा रैली

जनपद के विकास खण्ड मुहम्मदाबाद अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत स्थानीय विकासखंड में एक भव्य तिरंगा बाइक रैली और पैदल रूट मार्च का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति की भावना को जागृत करना था। इस ऐतिहासिक आयोजन की शुरुआत खंड विकास कार्यालय से हुई, जहां ब्लॉक प्रमुख अवधेश राय ने तिरंगा झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। इस दौरान कार्यालय परिसर देशभक्ति नारों और तिरंगे झंडों से गूंज उठा।

बाइक रैली के आरंभ से पहले खंड विकास अधिकारी यशवंत राव, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार, रेवतीपुर के ब्लॉक प्रमुख अभिजात राय सहित कई अन्य अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय जन समुदाय ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों के साथ गोलंबर तक पैदल रूट मार्च किया। यह पैदल मार्च देशभक्ति की भावना को जागृत करने वाला दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।

गोलंबर पहुंचने के पश्चात तिरंगा बाइक रैली का विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ। रैली सलेमपुर मोड़ से होते हुए यूसुफपुर स्टेशन रोड, स्टेशन मार्ग, नवापुरा होते हुए शाहनिंदा गांव तक पहुंची। वहां से पुनः विकासखंड कार्यालय पर यह बाइक रैली समाप्त हुई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी यशवंत राव ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है, जो हमें उन अमर शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगे की आन, बान और शान हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है।

एडीओ (पंचायत) अशोक कुमार ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन देश के प्रति प्रेम, बलिदान और नागरिक जिम्मेदारी को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान हम सभी में राष्ट्र के प्रति उत्साह और समर्पण की भावना को और भी प्रबल करता है। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और यह संदेश दिया कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे गर्व, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।

यह आयोजन न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक उदाहरण बन गया कि जब बात देश की हो, तो हर नागरिक एक साथ खड़ा हो सकता है — तिरंगे की छांव में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »