Women Empowerment : ASP ने महिला सशक्तिकरण पर आशा कार्यकत्री व एएनएम को किया जागरूक
1 min read

REPORT BY LOK REPORTER
AMETHI NEWS।
“मिशन शक्ति अभियान” के तहत महिला सहायता चौकी थाना जामो पर अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा थानाक्षेत्र की आशा कार्यकत्री व एएनएम को किया जागरूक गया।
पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं एवं छात्राओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा थाना क्षेत्र की आशा कार्यकत्री व एएनएम को महिला सहायता चौकी थाना जामो पर उनसे संवाद किया गया।
महिला संबंधित अपराध, साइबर क्राइम तथा उनसे बचाव के संबंध में विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1930-साइबर हेल्पलाइन नंबर,112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क, महिला कल्याण संबंधी शासन की योजनाओं, विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल व शिकायतों को गोपनीय तरीके से दर्ज कराने आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी।
महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया ।
“मिशन शक्ति अभियान” के तहत महिला सहायता चौकी थाना जामो पर महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक
“मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं एवं छात्राओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से महिला सहायता चौकी थाना जामो पर महिला संबंधित अपराध, साइबर क्राइम तथा उनसे बचाव के संबंध में विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क, महिला कल्याम संबंधी शासन की योजनाओं, विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल व शिकायतों को गोपनीय तरीके से दर्ज कराने आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया ।