Operation Sindoor : भारतीय सेना के पराक्रम एवं शौर्य का उत्सव है तिरंगा यात्रा -डॉ संजय सिंह
1 min read

REPORT BY LOK REPORTER
AMETHI NEWS।
रविवार को जिले के अमेठी टाउन में पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ संजय सिंह द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सफलता पर सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे एनसीसी कैडेट और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद और वंदे मातरम के गगनचुम्बी नारों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल लोग देश प्रेम के जोश से भरे दिखाई दिए। यह तिरंगा यात्रा आरआरपीजी कॉलेज से आरंभ होकर गांधी चौक, अम्बेडकर तिराहा होते हुए पुनः कॉलेज परिसर पहुंचकर समाप्त हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया है और भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया है। सेना ने पाकिस्तान को नाको चने चबाने को मजबूर कर दिया है। आज पूरा विश्व हमारी सेना का पराक्रम देख रहा है और सेना का लोहा मान रहा है।
डॉ संजय सिंह ने कहा की यह भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य का उत्सव है। डॉ संजय सिंह ने कहा की पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने जिस प्रकार मुंहतोड़ कार्रवाई की है, उससे पूरे देश में गर्व और उत्साह का माहौल है। इसी खुशी को प्रकट करने के लिए देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।
तिरंगा यात्रा में राम शंकर जायसवाल मंडल अध्यक्ष अमेठी , अजय तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष, गिरजा शंकर शुक्ला, गोविन्द सिंह चौहान , संतोष सिंह, मनोज सिंह, महेश सोनी, के के तिवारी, हरीश सिंह, नवीन सिंह, मनोज पाठक, रवि सिंह, रवि प्रताप सिंह,अखण्ड सिंह, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।