प्रदेश में सपा एवं सहयोगी को सभी सीटों पर जिताकर अखिलेश का हाथ मजबूत करें-धर्मेंद्र यादव
1 min read


REPORT BY VIJAY YADAV
AMETHI NEWS ।
लखनऊ से आजमगढ़ अपने संसदीय क्षेत्र जा रहे सपा नेता पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव का स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे हलियापुर के समीप उनका काफिला रोककर भव्य स्वागत करते हुए फुपमालाओ से लाद दिया।
स्वागत से अभिभूत पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव की शाबाशी देते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी जान से जुटने का आवाहन किया।
दरअसल सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी घोषित किए गए पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस से होकर आजमगढ़ जा रहे थे।
सूचना पर सपा के युवा नेता जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या कार्यकर्ताओं ने टोल गेट का पास उनका काफिला रोककर भव्य स्वागत किया ।युवाओं ने गगनभेदी नारे लगाते हुए धर्मेंद्र यादव का फूलमालाओं से स्वागत किया।

स्वागत से गदगद पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं को सभी सीट जिताने व चुनाव में अभी से जुट जाने का आवाह्न करते हुए जयसिंह प्रताप यादव को शाबाशी दी और उन्हे अपने साथ गाड़ी में लेकर आजमगढ़ रवाना हो गए।
इस मौके पर इजहार, विजय यादव, शतीश,अमित,कृष्णा, नागेश, मुलायम,पवन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

