राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस ______ वस्त्र नहीं विचार है, स्वदेशी संस्कार हैं
1 min read


वस्त्र नहीं विचार है, स्वदेशी संस्कार हैं,
बुनकरो की रचना है, भारत की पहचान है।
आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर भाजपा – अमेठी की महिला मोर्चा की सैकडो महिलाओं और छात्राओं ने जिलाध्यक्ष आशा बाजपेई के नेतॄत्व में एवं निमिषा त्रिपाठी (जिलामंत्री) के संयोजन में अमेठी बाजार में राजर्षि तिराहा से गांधी चौक होकर ददन सदन तक “स्वदेशी अपनाओ – विदेशी भगाओ” की अलख जगाते हुये आम जनता को हथकरघा के खादी के कपडे, अपनाने और विदेशी कपडो के बहिष्कार की गगनभेदी नारो के साथ विशाल रैली निकाली|
इस अवसर पर डा0 फूलकली के सहयोग से जीजीआईसी की छात्राओं एवं डा0 माधवी सिंह (शोध प्रमुख), रेनू वर्मा (सोशल मीडिया प्रभारी), जिला मंत्री प्रतिमा त्रिपाठी, सुमन सिंह, पूनम पांडेय,

नम्रता शुक्ला (मीडिया प्रभारी), कुसुम मंडल उपाध्यक्ष, प्रिया सिलाई केंद्र की लडकियाँ, अजय तिवारी (मंडल अध्यक्ष) ने सक्रिय रूप से योगदान दिया|

