Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

Water Harvesting…वर्षा के जल का संचय करें, वरना पानी के लिए होंगे मोहताज..

1 min read
Spread the love

अमेठी I
आज नेहरू युवा केंद्र अमेठी की ओर से संग्रामपुर विकासखंड के भौसिंहपुर गांव में कैच द रैन फेज तीन के अंतर्गत जल चौपाल आयोजित किया गया। नेहरू युवा केंद्र अमेठी की उपनिदेशक डॉ आराधना राज ने कहा कि भारत सरकार कैच दे रेन कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को जल संचयन और संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है। आज निरंतर भूगर्भ जल स्तर गिर रहा है। हम वर्षा के पानी का संचयन नहीं किया तो आने वाले समय में लोगों को पीने का पानी नहीं मिलेगा। जल चौपाल को संबोधित करते हुए डा धनन्जय सिंह ने कहा जल संकट बिना जन भागीदारी के दूर नहीं होगा। सरकार के साथ ही आम जन को भी आगे आना होगा। युवाओं की जिम्मेदारी है अपने गांव में लोगों को जल संकट के प्रति जागरूक करें। भूगर्भ जल स्तर गिरने से प्रति व्यक्ति जल उपलब्धता निरंतर कम होती जा रही है। हमें चिंतन करने की जरूरत है कि हम आने वाली पीढ़ी को विरासत में क्या दे रहे हैं। कहीं आने वाली पीढ़ी को दूध से भी महंगा पीने का पानी न खरीदना पड़े। सरिता सिंह ने कहा हमें शौचालय के गड्ढे को हैंडपंप से 10मीटर दूर बनाना चाहिए।आज भारत में प्रदूषित पानी पीने से दो लाख से अधिक लोगों की मृत्यु हो जाती है। कार्यक्रम का संचालन वरूण सिंह ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »