Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

निकाय चुनाव लोकसभा का सेमीफाइनल – संजय राय

1 min read
Spread the love

 

गौरीगंज,अमेेठी I भारतीय जनता पार्टी ने अमेठी जनपद के नगर पालिका व नगर पंचायत के जिम्मेदारों व पदाधिकारियों की बैठक कर आक्रामक चुनाव रणनीतिक को अंतिम रूप दिया।गौरीगंज भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी संजय राय ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया।

प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा निकाय चुनाव लोकसभा का सेमीफाइनल है।पार्टी को हर वार्ड में जीत का परचम फहराना होगा। उन्होंने कहा डोर टू डोर संपर्क अभियान शुरू होगा जो सतत चलता रहेगा।
उन्होंने निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं से परिश्रम की पराकाष्ठा करने का आवाह्न किया।आगे अपने सम्बोधन में कहा कि डोर टू डोर संपर्क अभियान, की वोटर्स सूची, वार्डो की बैठक, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों के घरों पर झंडा लगाने का अभियान चलाया जाएगा।वार्ड में गली व मोहल्ला प्रमुख सम्मेलन आयोजित होगें।


जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक को जगजीत सिंह छंगू सह प्रभारी गौरीगंज,कृपाशंकर मिश्र प्रभारी अमेठी,भावना सिंह प्रभारी मुसाफिरखाना ने भी सम्बोधित किया।बैठक का संचालन जिला महामंत्री केशव सिंह ने किया।
बैठक में निकाय चुनाव के जिला संयोजक अशोक मौर्य सहित सभी प्रमुख कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »