Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

मलिन बस्ती में फल-मिठाई बांटकर मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

1 min read

अमेठी। केन्द्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अध्यक्षता में कॉंग्रेस की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष  सोनिया गांधी का जन्मदिन कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा जगह जगह उत्साहपूर्वक मनाया गया। मलिन बस्ती, गांव-बाजार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मिठाई व फल बांट कर स्वास्थ्य शिविर और नेत्र शिविर लगा कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में केक काटकर सोनिया गांधी जी का जन्मदिन मनाया गया।सोनिया गांधी जिंदाबाद,नफरत तोड़ो भारत जोड़ो नारे के साथ सभी ने एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी और सोनिया जी के शतायु जीवन की कामना की। इसके पश्चात मलिन बस्ती पचेहरी में
जिलाध्यक्ष श्री सिंघल ने सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारों के बीच बच्चों से केक कटवाकर और उपस्थित बच्चों व महिलाओं के मध्य बिस्कुट और टॉफी वितरित कर जन्मदिन मनाया।पनियार में नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। भादर मे स्वास्थ्य केंद्र पर फल वितरित हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि त्याग व सेवा की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी ने हमेशा हम कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान किया है, हम सभी कॉंग्रेस के उद्देश्य ज़न सेवा के लिए तत्पर हैं। राहुल गांधी जी की भारत जोड़ों यात्रा नफरत तोड़कर एक सशक्त भारत का निर्माण करेगी। इसके लिए हम सभी समर्पित हैं। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों मे पूर्व जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा, अनिल सिंह, सर्वेश सिंह, डॉ अरविंद चतुर्वेदी, अवनीश मिश्रा सेनानी,ताहिर फारुकी, संजय यादव, विकास यादव लाल जी, सुनील सिंह, देवेन्द्र सिंह,दिनेश यादव इत्यादि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »