Scout Camp : स्काउटिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से होगा सर्वांगीण विकास – डॉ फूलकली
1 min read


रिपोर्ट – लोकदस्तक संवाददाता
अमेठी, उप्र।
भारत स्काउट और गाइड उ०प्र०, अमेठी के तत्वावधान में आयोजित पंचदिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर के समापन अवसर पर डॉ० राजेश कुमार द्विवेदी जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला मुख्यायुक्त के आदेशानुसार शिविर का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि भारत स्काउट/गाइड के जिला सचिव राम प्रकाश सिंह के साथ जिला आयुक्त (गाइड) डॉ० फूलकली गुप्ता, श्री शिव प्रताप इं० कॉ० अमेठी के प्रधानाचार्य संजय कुमार के द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत कलर पार्टी के साथ बैज अलंकरण एवं स्कॉर्फ- वॉगेल के माध्यम से किया गया। मुख्यातिथि ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस शिविर में सभी स्काउट/गाइड भिन- भिन्न विद्यालयों से आए हैं, जब ये सभी स्काउट/गाइड आपस में मिलेंगे तो इनका व्यवहारिक विकास स्वतः ही होगा।
इसके पश्चात् विशिष्ट अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बताया कि स्काउटिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से हम सभी का सर्वांगीण विकास होता है, जिससे हम समाज के किसी भी वर्ग के साथ आसानी से जुड़ सकते हैं। साथ ही बताया कि सभी स्काउट/गाइड इस पंचदिवसीय शिविर से अधिकाधिक जानकारी लेकर जाएँ।
जिससे इस सोपान के बाद होने वाले राज्य पुरस्कार में सभी बच्चे लाभान्वित हो सके। शिविर में एडवेंचर बेस मंकी ब्रिज पर स्काउट/गाइड के बच्चों द्वारा प्रदर्शन भी किया गया। इसके पश्चात् कैंपफायर रूपक शिविराग्नि का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य सभी स्काउट/गाइड की थकान को मिटाना व अपने सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ अपने साथियों का मनोरंजन करना रहा।
मंच का संचालन शिविर एलओसी जिला संगठन आयुक्त (स्काउट/गाइड) शशांक यादव व गरिमा यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला ट्रेनिंग काउंसलर (स्काउट) मो० शकील ख़ान, सचिन शर्मा, सचिन विश्वकर्मा, गाइड कैप्टन अनीता यादव आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।
शिविर में प्रतिभागी के रूप में पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी, सेपियन स्कूल अमेठी, श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी व श्री जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज ककवा के स्काउट/गाइड उपस्थित रहे। शिविर का समापन ध्वजावतरण के माध्यम से राष्ट्रगान के साथ किया गया।

