HEALTH NEWS : संजय गांधी अस्पताल का हृदय रोग विभाग बना मरीजों की उम्मीद की किरण
1 min read

REPORT BY LOK REPORTER
AMETHI NEWS।
अस्पताल में अब तक करीब 500 मरीजों का हुआ सफल आपरेशन
आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध
चार मरीजों की सफलता पूर्वक हो चुकी है बायपास सर्जरी
जिले के मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल लगातार स्थानीय स्तर पर मरीजों की सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रहा है। कार्डियोलॉजी विभाग में एंजियोग्राफी एनजीओ प्लास्टिक ( हृदय में छल्ला डालने की विधि) पेसमेकर ( हृदय के उचित कार्य हेतु मशीन लगाना) बाईपास सर्जरी जैसी जटिल आपरेशन सफलता पूर्वक किये जा रहे है। साथ ही अन्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल रही है। इसके लिए मरीजों को अब तक लखनऊ दिल्ली जैसे महानगरों की दौड़ लगानी पड़ती थी।
जिले में मात्र एक ऐसा अस्पताल है जहां कार्डियो विभाग संचालित हो रहा है और मरीजों को सुविधा मिल रही हैं। कार्डियो विभाग में पिछले एक वर्ष में अब तक कार्डियोलॉजी विभाग में 324 मरीजों की एनजीओ एंजियोग्राफी तो 166 मरीजों की एनजीओ प्लास्टिक सफलतापूर्वक की गई है। वही पेसमेकर दहाई के अंक में मरीजों को लगाया गया है। तीन मरीजों की बैलूनिंग भी की गई है।
इसके अलावा कार्डियोलॉजी विभाग में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाया गया है जिसमें मरीज की आधुनिक तकनीक के माध्यम से बाईपास सर्जरी की जा रही है। सभी मरीज स्वस्थ हैं। हृदय रोग विभाग में विशेषज्ञ टीम में डॉक्टर सत्येंद्र तिवारी कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर कुलदीप (कार्डियक सर्जन) डॉक्टर दीपक (कार्डियोलॉजिस्ट) डॉक्टर नीरज वर्मा, डॉ सिद्धार्थ अजय, डॉ इंद्र कुमार,डॉ कार्तिकेय की टीम मरीजों को बेहतर सेवाएं देने में जुटी है।
हृदय रोगियों के लिए बेहतर इलाज की सुविधा – सीओओ अवधेश शर्मा
अस्पताल प्रबंधन सीओओ अवधेश शर्मा ने बताया कि जिले में हृदय रोगियों के लिए बेहतर इलाज की सुविधा नहीं थी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कार्डियोलॉजी विभाग में आधुनिक तकनीक से सर्जरी सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध हैं। बताया कि आगे भी प्रयास किया जा रहा है कि मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिले। उन्होंने बताया कि आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के माध्यम से गरीब मरीजो को मुफ्त इलाज भी किया जा रहा है।