SUSPENSE : सड़क किनारे मिली बाइक और लाश, हादसा या…. ?”
1 min read
REPORT BY VIJAY YADAV
AMETHI NEWS।
कोतवाली मुसाफिरखाना अंतर्गत निजामुद्दीनपुर गांव के पास जाखा मोड़ पर स्थित पेड़ के पास बाइक सवार का शव व बाइक मिली,ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
मृतक युवक की पहचान सुलतानपुर जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र अंतर्गत अशरफपुर गांव निवासी अजीत यादव उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र रामसूरत यादव के रूप में हुई है। मृतक जामों थाना क्षेत्र अंतर्गत रामशाहपुर स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता था। वहीं से वह घर जाने के लिए रात में बाइक से निकला हुआ था।
ऐसा प्रतीत होता है कि देर रात बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से बुरी तरह टकरा गई। जिसके चलते अजीत के सिर में गंभीर चोटे आई। अजीत का एक पर बाइक के नीचे ही दबा हुआ था। सर में गंभीर चोट लगने की वजह से वह उठ नहीं सका। उसी जगह पर उसने उल्टियां भी की और वहीं पर दम तोड़ दिया। रात्रि होने के चलते किसी ने उसे देखा नहीं जिससे उसको कोई सहायता नहीं मिल सकी।
फिलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है घर में सिर्फ मां रहती है बाकी घर के अन्य लोग परदेश में रहते हैं। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है की घटना सड़क हादसे की प्रतीत हो रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा।



