POLITICAL NEWS : जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में मनोनीत ब्लॉक अध्यक्षो की पहली बैठक सम्पन्न
1 min read

REPORT BY LOK REPORTER
AMETHI NEWS।
संसदीय क्षेत्र अमेठी के नव मनोनीत कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों के साथ जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बैठक कर उन्हें अग्रिम कार्यकाल के लिए बधाई एवंशुभकामनाएं दी।
केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी के ब्लाक कांग्रेस कमेटियो के अध्यक्षो की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि व्यक्ति को महत्व कम दे। संगठन को अधिक महत्व दे। संगठन मे जितना ताकत से काम करेगे। उतना ही मजबूत और शक्तिशाली होगा।
संगठन का एक कार्यकर्ता महत्व पूर्ण है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भेटुआ अजीत कुमार यादव,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संग्रामपुर ब्रजेश कुमार मिश्र,ब्लाक अध्यक्ष भादर प्रदीप कुमार सिंह,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अमेठी महाबीर कोरी आदि ने कांग्रेस संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने,जनता की शिकायत दूर करने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज प्रभारी बृजेश तिवारी ने किया।
सात नगर अध्यक्षों की काग्रेस ने मनोनीत किए
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की सहमति पर काग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने सात नगर अध्यक्षो का मनोनीत किए। जिसमे लाल जी निर्मल को नगरपालिका परिषद जायस का अध्यक्ष बनाए। तो जगन्नाथ यादव को नगरपालिका परिषद गौरीगंज का अध्यक्ष बनाया गया है।
वही मुसाफिरखाना नगर से स्मिता जायसवाल बनाई गई। अमेठी से हाजी शेर अली बने। तो सलोन से अय्याज अहमद बनाये गए। नसीराबाद से अरविंद मौर्या को पद मिला। परसदेपुर से मो. इस्माइल अंसारी को कांग्रेस पार्टी का नगर अध्यक्ष बनाया गया है। नव मनोनीत नगर अध्यक्षों को काग्रेस नेताओ ने हार्दिक बधाई उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।