HOLI SPECIAL : होली_के_रंग
1 min read


Composition By Kripa Shankar Vikram
कुछ हमारी होली के मुहब्बत भरे रंग से जल जाते हैं!
कुछ हमारी शोहबत और संग से जल जाते हैं !!
जिनको नफरत है मजहबी भाईचारे से !
वो हमारी कौम की रवायत के ढंग से जल जाते हैं !!
हिफाजत हम भी रखते हैं पर्वो में सभी मां और बहनों का !
अब जिनका मन ही गन्दा हो वो बजते हुए मृदंग से जल जाते हैं !!
रंग दुनिया में प्रकृति का सौहार्दिक पैगाम लाते हैं !
रंगों के आयाम में ईश्वर, अल्लाह, मुर्शिद मलंग बदल जाते हैं !!
जिस अबीर ,गुलाल को हम मस्तक पर लगाते हैं !
उससे यहां कुछ लोगों के नाज़ुक अंग जल जाते हैं !!
👉जिन्हें रंग खेलना व्यक्तिगत् पसंद नहीं है वो किसी दूसरे के रंग में भंग न डालें!
रंगोत्सव के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!🥀🥀

