Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

POLITICAL NEWS : भाजपा जिलाध्यक्ष अमेठी के लिए 10 जनवरी को होगा नामांकन

1 min read
Spread the love

 

REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

गौरीगंज स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर संविधान गौरव अभियान एवं संगठन पर जिला अध्यक्ष नामांकन एवं चुनाव प्रक्रिया की कार्यशाला संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में जिला चुनाव अधिकारी अवधेश पांडेय बादल रहे। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला ने किया।

मुख्य अतिथि अवधेश पाण्डेय बादल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी हमेशा से हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पर कार्य किया है विपक्षी पार्टियों संविधान में कई संशोधन करके इमरजेंसी लगा करके सैकड़ो चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करके हमेशा से संविधान का गला घोंटने का काम किया है।

विपक्ष द्वारा फैलाई जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे और हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पर गोष्ठी आयोजित करेंगे। निबंध प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया जाएगा। यह कार्यक्रम 12 से शुरू होकर 25 जनवरी तक चलेगा।

चुनाव अधिकारी ने दी नामांकन एवं चुनाव प्रक्रिया

अवधेश पांडेय बादल ने अपने संबोधन में संगठन पर्व को लेकर के भाजपा जिला अध्यक्ष अमेठी के लिए नामांकन प्रक्रिया एवं चुनाव प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए नामांकन 10 जनवरी  को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर 11:00 से लेकर 1:00 तक किया जाएगा जिसमें सभी जिला अध्यक्ष के लिए नामांकन करेंगे एवं उसके बाद जांच प्रक्रिया के बाद आगे की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से काशी प्रसाद तिवारी क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशंकर पांडे चन्द्रमौलि सिंह,दीपक सिंह प्रतिनिधि नगर पालिका गौरीगंज, सत्यनारायण सिंह मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह जिला प्रतिनिधि अनोखे लाल मंडल अध्यक्ष,पंकज अवस्थी मंडल अध्यक्ष राज बहादुर यादव मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह मंडल अध्यक्ष शेखर तिवारी मंडल  मौजूद रहे।

इसके अलावा अध्यक्ष शंकर भगत सिंह मंडल अध्यक्ष दीपचंद पांडेय जिला प्रतिनिधि अमरनाथ पासी मंडल अध्यक्ष संजीत करी जिला प्रतिनिधि अजय सिंह गौर मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा जिला प्रतिनिधि रामगोपाल कौशल मंडल अध्यक्ष काशी मिश्रा मंडल अध्यक्ष विकास मौर्य मंडल अध्यक्ष, निमिषा त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष आशा बाजपेई जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा राजेश शुक्ला मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव जिला प्रतिनिधि दिलीप विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »