POLITICAL NEWS : सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र का सुल्तानपुर में हुआ भव्य स्वागत
1 min read
REPORT BY LOK REPORTER
SULTANPUR NEWS I
सुल्तानपुर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग स्वागत किया I पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में शामिल हुए।
लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई । लोगों को बीजेपी की नीतियों और रीतियों के प्रति किया जागरूक,पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर जोश भरा I
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने आज सुल्तानपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का मोतीगंज चौराहे पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया। यहां के बाद वे प्रदेश अध्यक्ष संग कटका मंडल के कोहड़ा गांव पहुंचे और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में शामिल हुए।
सदस्यता अभियान के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया, साथ ही पार्टी की रीतियों और नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसके बाद वे बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जो भी निर्देश दिए गए उसका पालन करने को लेकर सभी उत्साहित नजर आए। इसके बाद वे दूबेपुर गांव पहुंचे और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में शामिल हुए और लोगों को सदस्यता दिलाई।
इसके साथ ही लोगों को पार्टी के प्रति जागरूक करते नजर आए। वहीं यहां से निकलने के बाद वे प्रदेश अध्यक्ष के साथ पयागीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे और जहां उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया साथ ही जन जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का अनुरोध किया।
भूपेंद्र चौधरी मंडल अध्यक्ष के घर पहुंच कर दी पीड़ित परिवार को सांत्वना
विधायक विनोद सिंह प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ लोहरामऊ मंडल अध्यक्ष राम अभिलाष सिंह के गांव पकड़ी पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।
गौरतलब हो कि तीन दिनों पूर्व राम अभिलाष सिंह के भतीजे अभय प्रताप सिंह की मामूली विवाद में हत्या कर दी गई थी जिस पर उन्होंने शोक जताया साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिलाया है।