पेशेवर गुंडों व माफियाओं का इलाज हमारी सरकार कर रही है -योगी
1 min read
REPORT BY RAJNEESH SINGH
AMETHI NEWS I
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे सभा करने आए मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत वासियों का भगवान राम से जन्मो जन्मांतर का रिश्ता है। विकास खण्ड के अंतर्गत जायस- जगदीशपुर रोड पर स्थित मुबारक पुर गांव मे विशाल जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या मे रामलला विराजमान हैं जिन्हे दूर दराज के लोग दर्शन कर धन्य हो रहे हैं I
भक्तो के रोम रोम मे राम बसे हैं वहीं उन्होने भाजपा सरकार के शासन मे गरीबो को राशन ,आयुष्मान कार्ड ,किसान सम्मान निधि आदि उपलब्धियों गिनाते हुए कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उनके शासन मे आने वाला विकास का पैसा बिचौलिए हडप कर जाते थे मात्र कुछ ही जनता तक पहुंचता था ।लेकिन मेरी सरकार मे पैसा सीधे जनता के खाते मे पहुंच रहा है वहीं सपा सरकार पर निशाना साधते हुए माफियाओं की सरकार बताया जिसका आज मेरी सरकार मे सफाया हो चुका है ।
बीते दस वर्ष की मोदी सरकार की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगर हमारे देश में कोई पटाखा फूटता है तो पाकिस्तान सबसे पहले सफाई देने लगता है। मंच पर पहुंचते ही समर्थकों ने जय श्रीराम व भारत माता का जयघोष कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने लगभग 30 मिनट के संबोधन में कहा कि 2019 में अमेठी की जनता ने क्रांतिकारी निर्णय लिया था। जिसकी गूंज लखनऊ ही नहीं बल्कि दिल्ली तक सुनाई दी थी।
अमेठी से कमल खिलाकर भारत के विकास के सभी सारथी बने। सही निर्णय का परिणाम भी अच्छा होता है। गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सांसद स्मृति इरानी पांच वर्ष में जितनी बार अमेठी आई। इतना तो अमेठी में वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस की चार पीढ़ियां भी नहीं आई थी।कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेसियों में औरंगजेब की आत्मा आ गई है। जो जजिया कर लगाने की बात कह रहे हैं।
वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने भी जन सभा को संबोधित किया। I इस अवसर पर विधायक सुरेश पासी ,पूर्व विधायक तेजभान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र सिंह, राकेश विक्रम सिंह, रवीन्द्र प्रताप सिंह, राजेश्वर सिंह, डॉक्टर प्रज्ञा बाजपेई,मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह समेत तमाम लोग शामिल रहे । कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने किया I