Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने किया चुनाव केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन,बोले अबकी बार चार सौ पार

1 min read

REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS ।

जिला मुख्यालय गौरीगंज में भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव हेतु केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी में विशेष उत्साह दिखाई दिया ।

कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नंद गोपाल नंदी ने कार्यालय उद्घाटन के बाद मीडिया से रूबरू होते कहा कि हमारे पास नेतृत्व, नीति और नियत ईमानदार है, सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास यह हमारे लिए सिर्फ नारा ही नहीं बल्कि हमारा उद्देश्य है, हमारा कार्य और विकास धरातल पर दिखाई दे रहा है।

बिना रुके बिना थके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल लगातार सेवा की, प्रधानमंत्री ने प्रधान सेवक के रूप में कार्य किया, उसका नतीजा है कि इस बार 400 के पार मोदी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा 500 साल पुराना संघर्ष साकार हुआ 22 जनवरी को सनातन धर्म मानने वाले पूरे विश्व के लोग जय श्री राम का उद्घोष कर रहे थे।

उन्होंने कहा मोदी सरकार ने धारा 370 हटाने का कार्य किया, उन्होंने कहा राम मंदिर का विरोध करने वाले, राम के अस्तित्व को नकारने वाले एवं राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने वालों को इस बार देश की जनता ठुकरा देगी।

उन्होंने कहा इस बार प्रचंड बहुमत से स्मृति इरानी अमेठी में चुनाव जीतेंगी क्योंकि स्मृति इरानी ने विकास किया है,स्मृति ईरानी ने जनता की समस्याओं का समाधान किया है, उन्होंने कांग्रेस पर एवं गांधी परिवार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि अमेठी और रायबरेली को अपनी बपौती समझने वालों ने अमेठी में विकास का कोई कार्य नहीं किया था, उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि देश का नेतृत्व एक तपस्वी नरेंद्र मोदी के हाथों में है ।

राज्य की बागडोर एक कर्मयोगी योगी आदित्यनाथ के हाथों में है, उत्तर प्रदेश में कानून का शासन स्थापित है जो भी कानून के साथ खिलवाड़ करेगा उसके साथ कानून शक्ति से पेश आएगा, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से एवं प्रियंका गांधी की रायबरेली से चुनाव लड़ने की चर्चा तो है लेकिन ना तो राहुल गांधी और ना ही प्रियंका गांधी की हिम्मत पड़ रही है कि खुलकर घोषणा करें, गांधी परिवार को हार का डर सता रहा है।

उन्होंने कहा चाहे राहुल गांधी लड़ें या प्रियंका गांधी लड़े विजय हमारी होगी, जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने विकास का कार्य किया है। जनता के सपनों को साकार करने का काम किया है और हमारे पास देश ही नहीं दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी हैं,जिनके हाथों देश की बागडोर सुरक्षित है और देश की जनता को मोदी सरकार पर ही भरोसा है।

इस दौरान प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा,लोकसभा प्रभारी राजकिशोर रावत,लोकसभा संयोजक दयाशंकर यादव,निवर्तमान ज़िलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी,महामंत्री राकेश त्रिपाठी, महामंत्री सुधांशु शुक्ला,प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह,जिला उपाध्यक्ष भवानी दीक्षित,जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला,कालीबक्स सिंह, रचना कोरी, उपमा सरोज,उमेश सिंह मुन्ना,रामकुमार जायसवाल,बृजेश अग्रहरि गुड्डू चेयरमैन मुसफ़िरख़ाना मौजूद रहे I

महेश सोनकर पूर्व चेयरमैन जायस,अशोक मौर्य,राजू सिंह,विषुव मिश्रा,राकेश सिंह,संजय सिंह,अतुल सिंह ज़िला मन्त्री,विजय किशोर तिवारी,अंशु तिवारी,सुनील सिंह कपिल,आलोक सिंह सहित हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »