Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

कांग्रेस बूथ स्तर पर पुनर्गठन कर संगठन को मजबूत आधार देगी- सिंघल

1 min read
Spread the love

अमेठी I रविवार को केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में जिला कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव तैयारी हेतु कांग्रेस संगठन पुनर्गठन बैठक सम्पन्न हुई I विधानसभा,ब्लॉक, न्यायपंचायत के बाद ग्राम, बूथ, स्तर पर होगा कांग्रेस का पुनर्गठन
संगठन के सृजन के लिए कांग्रेस ने अभियान शुरू किया।

कांग्रेस बूथ स्तर पर पुनर्गठन कर संगठन को मजबूत आधार देगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर संसदीय क्षेत्र अमेठी में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर संसदीय क्षेत्र के सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संगठन पुनर्गठन की रुपरेखा तय किया गया।

कांग्रेस ब्लॉक, न्याय पंचायत, ग्राम सभा व बूथ स्तर तक कमेटी का पुनर्गठन करेगी। पुनर्गठन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि संगठन ही पार्टी की रीढ़ है।
कांग्रेस बूथ स्तर पर पुनर्गठन कर संगठन को मजबूत आधार देगी। ताकि चुनाव के साथ-साथ आमजन की सेवा का लक्ष्य पूर्ण हो सके। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेकानंद पाठक,व अमेठी प्रभारी फरहान वारसी ने कहा कि संपर्क, संघर्ष और संवाद से संगठन मजबूत होता है।

इस पर कांग्रेस पार्टी पूर्ण रुप से कार्य कर रही है।अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री अनिल सिंह ने बताया कि 10से 16 सितंबर तक विधानसभा वार बैठक होगी । बैठक में विवेकानंद पाठक, फरहान वारसी,अल्लू मियां, सर्वेश सिंह,वीरेंद्र मिश्र,मतीन, रजवाड़ी प्रसाद,परमानंद मिश्र, अर्जुन पासी, सुनील सिंह, राकेश मिश्र,ममता पाण्डेय, शकील इद्रीसी,शुभम सिंह, शौरभ मिश्र,अनुराग सिंह, कमलेश अग्निहोत्री,राम प्रसाद गुप्त,आशीष यादव,शत्रुघ्न सिंह,मौजूद रहे ।

धूमधाम से मनाया गया पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती

जिला कांग्रेस मुख्यायल पर पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई गई I जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने की जिसमे वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। पंडित कमला पति त्रिपाठी जी ने अपने रेलमंत्री रहते हुए अमेठी के लिए काशी विश्वनाथ जैसी सुपरफास्ट ट्रेन की सौगात दी और आजादी की लड़ाई में अपना जीवन लगा दिया ।

जंग ए आजादी के समय कई बार जेल गए । आजादी के बाद संविधान सभा के सदस्य भी रहे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी थे । भारत सरकार में रेल मंत्रालय का भी कार्य संभाला और भारत के निर्माण में अपना अमूल्य सहयोग दिया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, प्रदेश सचिव फरहान् वारसी पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, परमानंद मिश्रा,अरविंद चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया।

पीसीसी किरण देवी पीसीसी शकील इदरीसी,महासचिव/मीडिया प्रभारी अनिल सिंह अल्लू मियां शत्रुघ्न सिंह जी रजवाड़ी पासी जी महिला जिलाध्यक्ष ममता पांडेय रेहान खान तुलसी पासी अर्जुन पासी आकर्ष शुक्ला ब्लाक प्रमुख ओपी दुबे शुभम सिंह सुनील सिंह सहित सभी महासचिव सभी ब्लॉक अध्यक्ष और जिले के सम्मानित कार्यकर्ता गण शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »