सविता सोनी, सम्पर्क क्रांति परिवार की महानगर बेंगलुरु शाखा अध्यक्ष मनोनीत
1 min read
बेंगलुरु I
भारत का प्रखर, साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन, सम्पर्क क्रान्ति परिवार द्वारा बेंगलुरु की सविता सोनी जी को बेंगलुरु शाखा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। सम्पर्क क्रांति परिवार की कर्नाटका प्रदेश अध्यक्ष रीता सिंह ने बेंगलुरु महानगर शाखा अध्यक्ष सविता सोनी के मनोनयन की जानकारी देते हुए बताया कि सम्पर्क क्रांति परिवार एक ऐसा संगठन है जिसका एकमात्र ध्येय भारत के साहित्य, कला-संस्कृति एवं समाज के सर्वांगीण उत्थान के कार्यकलापों को अपने विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से करते हुए राष्ट्र की सेवा करना एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं एवं उनके हुनर को सम्मानित करते हुए उनकी पहचान को पूरे विश्व भर में पहुंचाना है।
सम्पर्क क्रांति परिवार की राष्ट्रीय महासचिव सोमा सर्बजना ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए कहा कि राष्ट्र ही हमारा एकमात्र जागृत देवता है। महानगर बेंगलुरु शाखा अध्यक्ष सविता सोनी पर पूर्ण विश्वास जताते हुए शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव विनायक शर्मा ने नवनियुक्त बेंगलुरु महानगर अध्यक्ष सविता सोनी के नेतृत्व क्षमता पर विश्वास जताते हुए,बधाई एवं शुभकामनाएं देने के साथ कहा कि सविता सोनी के नेतृत्व में बेंगलुरु महानगर में राष्ट्र और मानवता के हित में लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों गति मिलेगी I
भारत एवं प्रदेश की लोक कला, साहित्य, समाज, संस्कृति के साथ-साथ नारी जाति के उत्थान, संस्कार, सर्वोदयता, समता सहित प्रभावशाली राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की नींव रखी जाएगी। इस अवसर पर देश विदेश से अनेक लोगों ने सविता सोनी को बधाई व शुभकामनायें दी। सविता सोनी ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि के सिद्धांत पर चलकर वो संपर्क क्रांति परिवार में अपना पूर्ण योगदान करेंगी।