सकारात्मक प्रचार पर करे फोकस,विपक्षी प्रोपेगेंडा का दे जवाब – आदित्य प्रसाद
1 min read
अमेठी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गौरीगंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स एवं इंफ्ल्युएंसर की वर्कशाप आयोजित हुई।
सोशल मीडिया वर्कशाप को संबोधित करते राज्य सभा सांसद आदित्य प्रसाद ने उपस्थित कार्यकर्ताओ से सोशल मीडिया पर सरकार की लोकप्रिय योजनाओं सहित कहा विपक्षी प्रोपेगेंडा का सटीक जवाब देने को कहा.उन्होने सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स को लोगों के साथ जुड़ने और उनसे संवाद करने के लिए ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, रील जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के टिप्स दिये।
राज्य सभा सांसद ने कार्यकर्ताओ से आउटरीच बढ़ाने पर भी जोर दिया।उन्होंने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा मिशन-80 का लक्ष्य पाने के लिए सोशल मीडिया का भरपूर प्रयोग करना होगा।उन्होंने कहा विपक्षी दलों द्वारा दिए गए पोस्ट पर जवाब देने और 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए हमें पॉजिटिव प्रचार पर फोकस करना है।
सोशल मीडिया वर्कशॉप को जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने भी कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।कार्यक्रम प्रशांत शुक्ला एवम अंशू तिवारी के संयोजन में आयोजित हुआ।संचालन जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला ने किया।
कार्यक्रम में विवेक माहेश्वरी पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी सनी दुबे अरुण मिश्रा सुनील सिंह कपिल सोनू यज्ञ सैनी अभिषेक चंद्र कौशिक सिद्धार्थ शुक्ला सर्वेश्वरी विश्वकर्मा प्रभात शुक्ला सहित सोशल मीडिया व आईटीसेल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।