Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

जिले के 250 वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठकर मिशन- 2024 की बनाई रणनीति

1 min read
Spread the love

 

अमेठी ।भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति की बैठक संगठन जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संपन्न हुई।जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर बीजेपी एक महीने का महाप्लान तैयार हुआ। बैठक में लोकसभा क्षेत्र में जन संपर्क अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई।

सभी विधानसभा,मंडल,शक्ति केंद्र और बूथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे.इन तमाम कार्यक्रमों के जरिए मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को मतदाताओं व जनता तक पहुंचाया जाएगा. इसी क्रम में 22, 23 और 24 मई को पार्टी के 19 मंडलों में कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी।इसमें बूथ स्तर तक पार्टी द्वारा बनाए गए एक महीने के प्लान के क्रियान्वयन की रणनीति बनाई गई।

पार्टी प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने बताया की जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने आगामी 1 महीने तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी।जिला कार्यसमिति की बैठक में जिला पदाधिकारी,जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल प्रभारी,मंडल अध्यक्ष, मोर्चो के जिलाध्यक्ष,जिला अभियान टोली,मंडल अभियान टोली, विधायक, एमएलसी,नगर पालिका,नगर पंचायत,जिला पंचायत और विधानसभा प्रत्याशी,पूर्व जिलाध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख,जिला पंचायत सदस्य सहित करीब 250 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जिला कार्यसमिति बैठक में 250 वरिष्ठ कार्यकर्ता मिशन- 2024 के लिए 1 महीने का मेगा प्लान तैयार किया।कार्यसमिति बैठक का संचालन जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी ने किया।बैठक को जिला महामंत्री केशव सिंह,जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला ने भी सम्बोधित किया।

बैठक में प्रमुख रूप से मयंकेश्वर शरण सिंह राज्यमंत्री,दयाशंकर यादव पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा,उमाशंकर पाण्डेय पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, शैलेन्द्र प्रताप सिंह MLC,काशी प्रसाद तिवारी क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा,राजेश अग्रहरी अध्यक्ष जिला पंचायत,जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »