भारत जोड़ों यात्रा से पहले कांग्रेस को करें ठीक- डॉ0 संजय सिंह
1 min read

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजय सिंह द्वारा गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा समर्थित एमएलसी उम्मीदवार के पक्ष में
स्नातक मतदाताओं की एक बैठक बुलाई गई। जिसमे बड़ी संख्या में स्नातक मतदाता उपस्थित हुए। स्नातक मतदाताओं को सबोधित करते हुए डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि सदस्य विधान परिषद के लिए गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा समर्थित उम्मीदवार देवेंद्र प्रताप सिंह को हम लोग बडे मतों से जिताकर भेजेंगे। आज भाजपा की बहुमत की सरकार है।
चारों ओर भाजपा का विकास दिख रहा है। आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया मे भारत का नाम ऊँचा करने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा समर्थित स्नातक एमएलसी उम्मीदवार देवेंद्र प्रताप सिंह तीन बार से एमएलसी रहे हैं। प्रदेश व देश के महत्वपूर्ण मुद्दे हमेशा सदन के माध्यम से उठाते रहे हैं। हम फिर से देवेंद्र प्रताप सिंह को जिताकर भाजपा को और मजबूत करने का काम करेंगे।
स्नातक मतदाताओं की सभी के उपरांत प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ जिसमें पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि देवेंद्र प्रताप सिंह को हमलोग इस बार फिर से जिताकर सदन भेजेंगे। भाजपा का विकास मॉडल आज हर देश मे चर्चा का विषय है। प्रधानमंत्री जी ने पूरे विश्व मे भारत का नाम ऊँचा किया है। कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पर पूँछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए डॉ संजय सिंह ने कहा कि इस देश मे मुगल, अंग्रेज सैंकड़ों साल तक राज किए लेकिन देश का कुछ बिगाड़ नहीं सके।
भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस को अपनी व्यवस्था ठीक करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई रेस ड्राइवर तब तक रेस नहीं जीत सकता जब तक की उसकी गाड़ी के चारों पहिए सही ना हों।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे और स्नातक मतदाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने देवेंद्र प्रताप सिंह को जिताने की अपील किया।