यूपीपीसीएस में नवीन सिंह का नायब तहसीलदार के पद पर चयन
1 min read


अमेठी। यूपीपीसीएस 2021 की परीक्षा में सफलता हासिल कर नवीन सिंह नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ है। नवीन सिंह ग्रामीण परिवेश से हैं I जिले के गौरीगंज तहसील के विकासखंड जामों के पूरे जालिम सिंह मजरे उमरा डीह निवासी नवीन के पिता रवीन्द्र सिंह किसान हैं,जबकि इनकी माता सुषमा सिंह शिक्षा मित्र हैं I इनके बाबा शिवदान सिंह सूबेदार से रिटायर हैं I इनकी बहन कीर्ति सिंह भी सिविल सेवा की तैयारी कर रही है I इनके पारिवारिक पृष्ठभूमि में दूसरे व्यक्ति है जो पीसीएस बने I परिवार के रिश्ते में चाचा भी सेल्स टैक्स कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं I नवीन सिंह के पीसीएस परीक्षा में सफल होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। लोग घर पर पहुंचकर नवीन सिंह को मिली इस सफलता पर परिवार के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उमराडीह गांव में कई होनहार पीसीएस पद पर कार्यरत हैं या रहे हैं I इस गांव की सिविल सेवा में कार्यरत होनहारों के पहचान बन गई है I वही अमेठी के सोमपुर मनकंठ के निवासी डॉ मनोज तिवारी का चयन पीसीएस में हुआ है मनोज तिवारी केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं I

