Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

BREAKING NEWS : पेड़ पर उतरे करेंट की चपेट में आया अधेड़ व्यक्ति, हुई दर्दनाक मौत

1 min read
Spread the love

 

लोक दस्तक संवाददाता 

अमेठी, उप्र।

जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हारीमऊ में शनिवार की सुबह घर के ही सामने पेड़ पर चढ़ रहे अधेड़ व्यक्ति की करेंट लगने से मौत हो गई। अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे से गांव वाले स्तब्ध हैं, गांव में शोक का माहौल है।

घटना अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हारीमऊ की है। जहाँ उसी गांव के गौरीशंकर (50 वर्ष) घर के सामने एक पेड़ पर चढ़ रहे थे,तभी करेंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर फ़ैल गई।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ के ऊपर से तार गया है, जिससे अक्सर करंट उतरने का खतरा बना रहता है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और बिजली विभाग को भी सूचना दी गई है।

 

 

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »