Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

ARNAB CYCLONE : मौसम के बदले तेवर से सहमे किसान, फसल नुकसान की कैसे होगी भरपाई !

1 min read
Spread the love

 

लोक दस्तक संवाददाता 

अमेठी/लखनऊ, उप्र ।

प्रदेश में अर्नब चक्रवात का कहर किसानों पर दिखने लगा है।सुबह से हो रही लगातार बारिश ने खेती की पूरी व्यवस्था चरमरा दी है। इन दिनों क्षेत्र में अगेती धान की कटाई जोरों पर थी। किसान कोई हाथ से तो कोई हार्वेस्टर मशीन से कटाई में लगा था, लेकिन अचानक मौसम में आए बदलाव से सारा काम ठप हो गया है। खेतों में पानी भर जाने से कटाई रुक गई है।

किसानों के अनुसार अधिक दिनों में तैयार होने वाली मंसूरी जैसी प्रजाति के धान को फिलहाल ज्यादा नुकसान नहीं है, लेकिन तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश बाली वाली फसल के लिए खतरनाक है। हवा के कारण पौधे गिर सकते हैं और फसल गिरने पर उत्पादन घटने की संभावना बढ़ जाती है।

बारिश का असर रबी फसलों पर भी पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि आलू की बुआई पिछड़ जाएगी, जो बुआई हो चुकी है उसमें अधिक नमी से सड़ने का खतरा है। सरसों की बुआई भी लेट होने की आशंका है।

किसानों ने कहा….

स्थानीय किसान महेश, सोम नारायण सिंह, जय नारायण त्रिपाठी, विनोद मिश्र, सूरजलाल मौर्य आदि ने बताया कि अगर बारिश दो-तीन दिन और हुई तो नुकसान बढ़ेगा। अब यह दैवीय आपदा कितना नुकसान करती है, यह आने वाले दिनों में पता चलेगा। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही हैं।

वहीं प्रशासन द्वारा अर्नब चक्रवात से बदले मौसम के कारण हो रही बारिश से किसानों कि फसलों के नुकसान पर पैनी नजर रख रही है।

 

 

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »