Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

मां दुर्गा के जयकारों के बीच बाजार शुकुल में निकली विसर्जन यात्रा, नम आंखों से श्रद्धालुओं ने दी माता रानी को विदाई।

1 min read
Spread the love

रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता 

कन्या भोज और रोड शो के बाद हुआ माता रानी का विसर्जन

बाजार शुकुल। शारदीय नवरात्र के समापन के अवसर पर सोमवार को बाजार शुकुल कस्बे में नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से कन्या भोज और रोड शो का आयोजन किया गया। कन्या भोज में कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके बाद माता रानी की प्रतिमाओं के साथ रोड शो निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।रोड शो के दौरान मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़े। कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए विसर्जन यात्रा निर्धारित स्थल की ओर रवाना हुई। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद माता रानी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की कामना की।

 

 

इस अवसर पर नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संदीप सोनी, उपाध्यक्ष गोविंद कौशल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अमेठी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला, लाला अमरचंद कौशल, भवानी प्रसाद कौशल, मदन चंद्र कौशल, जगदीश पाल, शुभम पाल, राकेश पाल, अरविंद पाल, पंकज सोनी और पीयूष कौशल थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह व सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »