Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

अमेठी में डीएम-एसपी ने इसौली घाट का किया निरीक्षण, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

1 min read
Spread the love

रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता

अमेठी।  जिलाधिकारी शशांक चौधरी व पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने संयुक्त रूप से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत तहसील मुसाफिरखाना अन्तर्गत इसौली घाट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

घाट पर विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु साफ-सफाई, सफाई कर्मचारियों की तैनाती, पर्याप्त डस्टबिन, मोबाइल टॉयलेट, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए सभी व्यवस्थाएं निरंतर प्रभावी बनाए रखें। वर्तमान में इसौली घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है।

Top Stories

1 min read

कन्या भोज और रोड शो के बाद हुआ माता रानी का विसर्जन कस्बे में जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद बाजार शुकुल। शारदीय नवरात्र के समापन के अवसर पर सोमवार को बाजार शुकुल कस्बे में नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से कन्या भोज और रोड शो का आयोजन किया गया। कन्या भोज में कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके बाद माता रानी की प्रतिमाओं के साथ रोड शो निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।रोड शो के दौरान मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़े। कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए विसर्जन यात्रा निर्धारित स्थल की ओर रवाना हुई। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद माता रानी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की कामना की। इस अवसर पर नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संदीप सोनी, उपाध्यक्ष गोविंद कौशल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अमेठी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला, लाला अमरचंद कौशल, भवानी प्रसाद कौशल, मदन चंद्र कौशल, जगदीश पाल, शुभम पाल, राकेश पाल, अरविंद पाल, पंकज सोनी और पीयूष कौशल थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह व सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

प्रमुख खबरे

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »