Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

Amethi/समाजवादी चिंतक डॉ. शिव हरिविजय त्रिपाठी की 29वीं पुण्यतिथि पर कल होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता 

अमेठी। समाजवादी चिंतक एवं प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय डॉ. शिव हरिविजय त्रिपाठी की 29वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव नंदमहर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में हवन-पूजन के साथ प्रसाद वितरण होगा। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

1990 के दशक में समाजवादी पार्टी के स्थापना काल के दौरान डॉ. शिव हरिविजय त्रिपाठी ने पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने गरीबों, मजलूमों और किसानों के हक की लड़ाई को मजबूती से उठाया। समाज के कमजोर वर्गों के हितों के लिए उनके योगदान को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान लोग समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत समाजवादी चिंतक को नमन करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सपा प्रत्याशी प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी धीरू की ओर से किया गया है। पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से डॉ. शिव हरिविजय त्रिपाठी के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया जाएगा।

 

 

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »