Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

AMETHI UPDATE : पुलिस अधीक्षक द्वारा मुसाफिरखाना में राम-भरत मिलाप कार्यक्रम स्थल का किया भ्रमण 

1 min read
Spread the love

 

रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता 

अमेठी, उप्र।

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. द्वारा थानाक्षेत्र मुसाफिरखाना अन्तर्गत कस्बा मुसाफिरखाना में आयोजित राम-भरत मिलाप कार्यक्रम के अवसर पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया गया ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर लगे पुलिस बल को सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं यातायात व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

एसपी ने केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति/राम-भरत मिलाप समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर कार्यक्रम की रूपरेखा के विषय में चर्चा की एवं कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

इसी दौरान कस्बा मुसाफिरखाना में राम-भरत मिलाप कार्यक्रम के दृष्टिगत कोतवाली मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा आमजनमानस में विश्वास एवं सौहार्दपूर्ण संबन्धों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक भव्य भण्डारे/प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

जिसमें पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर भक्तगण को प्रसाद वितरित किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना  अतुल कुमार सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »