Literaturic Award : राजेश सिंह दतनपुरिया को मिला गीता ग्लोरी अंतरराष्ट्रीय सम्मान
1 min read
रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता
हरिद्वार, उत्तराखंड ।
उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह दतनपुरिया को अंतरराष्ट्रीय गीता ग्लोरी अवार्ड एवं शांति सम्मेलन-2026 में अंतरराष्ट्रीय गीता गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
दिव्य चेतन आश्रम में आयोजित इस समारोह का आयोजन धरा धाम इंटरनेशनल एवं पंडित तिलक राज शर्मा स्मृति न्यास, अमेरिका के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समारोह में देश-विदेश की 51 विभूतियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ जी महाराज, न्यास के मुख्य न्यासी डॉ. इंद्रजीत शर्मा तथा इंडोनेशिया के प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु डॉ. धर्म यश ई. मादे सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय सम्मानित विभूतियों में नी वायन रसमावती, देसाक पुतु सुदियास्तरी, मादे द्वि अंदिनी, देवा पुतु सुचिआर्ता, न्योमन अस्थाना कृष्ण पुत्र, केतुत सिल्वी कार्तिका, नी न्योमन आयु श्रीनति, नी केतुत राय पुष्पावती, आई केतुत विदर्मा, रॉबर्टो गाल्बियाती, डेनियल डी पाल्मा तथा महंत ऋषिश्वरानंद जी महाराज सहित अनेक विभूतियां शामिल रहीं।
सम्मेलन में श्रीमद्भगवद्गीता के सार्वभौमिक संदेश, विश्वशांति, मानवता और अंतरधार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।



