Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

Teacher Election :शिक्षक निर्वाचन-2026: अमेठी से 9 पोलिंग पार्टियां रवाना, 3 रिजर्व

1 min read
Spread the love

 

रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता 

अमेठी,उत्तर प्रदेश ।

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद अमेठी में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने तहसील गौरीगंज से 9 पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया।

निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 3 रिजर्व पोलिंग पार्टियां भी तैयार रखी गई हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पूर्व तहसील गौरीगंज सभागार में मतदान कार्मिकों की ब्रीफिंग की गई तथा उन्हें निर्वाचन सामग्री वितरित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित निर्वाचन नियमों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित करें।

सभी कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर समय से पहुंचकर मतदान से संबंधित व्यवस्थाओं का भली-भांति निरीक्षण कर लें। निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता, आवश्यक अभिलेखों तथा अन्य व्यवस्थाओं को पहले से सुनिश्चित कर लिया जाए।

मतदान के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता बनाए रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जनपद अमेठी में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए कुल 9 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 23 अक्टूबर को प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक मतदान होगा। इस निर्वाचन में जनपद के कुल 1099 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं निर्बाध ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने मतदान के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे।

पुलिस बल पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ तैनात रहेगा, ताकि मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी परिस्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा समन्वय के साथ निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है, ताकि सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं निर्वाचन कार्मिक उपस्थित रहे।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »