POLITICLE NEWS :भाजपा के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
1 min read


रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता
अमेठी, उप्र ।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को भव्य, सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से सोमवार को गौरीगंज स्थित ब्लॉक सभागार में जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की और अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों के स्वागत-सत्कार, व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन तथा अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, संगठनात्मक एकजुटता और पूर्ण समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
समर्थकों के शामिल होंगे ये माननीय विधायकगण
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने बताया कि 14 अक्टूबर को तीन विधायक—गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह, कालपी के विधायक विनोद चतुर्वेदी तथा गोसाईंगंज के विधायक अभय सिंह भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन की मजबूती, व्यापक जनसमर्थन और भाजपा की विचारधारा के प्रति बढ़ते विश्वास को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में इन विशिष्टजनों की रहेगी मौजूदगी
श्री शुक्ला ने बताया कि सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में अमेठी की लोकप्रिय पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानीजी , भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश सिंह, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पूजा पाल, मंत्री दारा सिंह चौहान, अमेठी की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी रमेश सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान तथा उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री कृष्णा पासवान सहित अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, दुर्गेश त्रिपाठी एवं रामप्रसाद मिश्रा, किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी, जगदीशपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश विक्रम सिंह, भादर ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह, जिला महामंत्री विष्णु मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरीश शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता केशव सिंह एवं दलजीत सिंह, भागीरथी मौर्य, रविंद्र सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व प्रमुख एवं जिला उपाध्यक्ष श्री अंजनी सिंह, अमर सिंह पूर्व जिला मंत्री, मान सिंह राठौड़ प्रधानाचार्य, अजय अग्रवाल, गौरीगंज के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीनाथ वर्मा, जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंघानिया, रमाशंकर सिंह सरनेम तथा पूर्व जिला मंत्री भूपेंद्र मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी ने एकजुट होकर सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि अमेठी के कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता, संगठन के प्रति निष्ठा और सामूहिक प्रयास से यह कार्यक्रम नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करेगा।

