Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

ROAD ACCIDENT : पीआरबी में पीछे से घुसी बाइक, युवक घायल

1 min read
Spread the love

 

रिपोर्ट – विजय शुक्ला ( लोक दस्तक संवाददाता )

अमेठी, उप्र ।

थाना शुकुल बाजार के सिधौली मोड़ के सामने बुधवार को आगे चल रही पीआरबी में पीछे से बाइक टकराने से हुसैनपुर निवासी वीरेंद्र मौर्य (32) घायल हो गए। उन्हें सीएचसी शुकुल बाजार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

बताया गया कि वीरेंद्र बाइक से शुकुल बाजार की ओर से अपने घर जा रहे थे। सिधौली मोड़ के सामने पीआरबी चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। पीआरबी कर्मियों के अनुसार सड़क पर अचानक सांप आ जाने के कारण ब्रेक लगाई गई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक पीआरबी से टकरा गई। हादसे में पीआरबी का टायर फट गया और बाइक सवार घायल हो गया।

थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। घायल को उपचार के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »