Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

AMETHI NEWS : पूर्वोत्तर राज्यों के भ्रमण से लौटे संपादक ने डीएम संजय चौहान से की मुलाकात

1 min read
Spread the love

 

रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता 

अमेठी, उप्र । 

कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी संजय चौहान से सहारा जीवन अखबार के संपादक संतोष श्रीवास्तव ने मुलाकात की। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार नीरज सिंह एवं विनोद मिश्र भी मौजूद रहे।

भारत सरकार की ओर से पूर्वोत्तर राज्यों के भ्रमण से लौटे संतोष श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को अपनी यात्रा के अनुभवों और पूर्वोत्तर राज्यों की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विविधताओं के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने भ्रमण के दौरान वहां की संस्कृति और जीवनशैली से जुड़े अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर संतोष श्रीवास्तव ने पूर्वोत्तर राज्यों से अपने साथ लाए गए पारंपरिक टोपी एवं अंगवस्त्र जिलाधिकारी संजय चौहान को भेंट किया।

बातचीत के दौरान जिलाधिकारी संजय चौहान ने भी पूर्वोत्तर राज्यों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने वहां की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और सामाजिक परिवेश पर चर्चा करते हुए यात्रा के अनुभवों को महत्वपूर्ण बताया।

मुलाकात के दौरान पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों तथा पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »