Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

BREAKING NEWS : यूपी में 34 IAS अफसरों का तबादला, 14 जिलों के DM बदले

1 min read
Spread the love

रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता 

लखनऊ, उप्र ।

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में 14 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। शासन ने अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए कई जिलों और महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव किया है।

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव अमेठी में हुआ है। अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान को हटाकर कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं इन्वेस्ट यूपी में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात शशांक चौधरी को अमेठी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

इसी क्रम में कुशीनगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर, कानपुर नगर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का निदेशक, संतकबीरनगर के डीएम आलोक कुमार को पीलीभीत और पीलीभीत के डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को बलिया का डीएम बनाया गया है। शशांक चौधरी

प्रमुख तबादले

संजय चौहान — डीएम अमेठी से डीएम कुशीनगर

शशांक चौधरी — इन्वेस्ट यूपी से डीएम अमेठी

महेंद्र सिंह तंवर — डीएम कुशीनगर से डीएम कानपुर नगर

जितेंद्र प्रताप सिंह — डीएम कानपुर नगर से निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद

अनुज मलिक — सीईओ गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण से डीएम संतकबीरनगर

आलोक कुमार — डीएम संतकबीरनगर से डीएम पीलीभीत

ज्ञानेंद्र सिंह — डीएम पीलीभीत से डीएम बलिया

दिव्यांशु पटेल — नगर आयुक्त मुरादाबाद से डीएम बागपत

प्रभास कुमार — विशेष सचिव, नमामि गंगे से डीएम महोबा

उमेश प्रताप सिंह — पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से डीएम बिजनौर

सत्य प्रकाश पटेल — विशेष सचिव नगर विकास से डीएम हाथरस

अशोक कुमार — विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन से डीएम हमीरपुर।

इसके अलावा मुरादाबाद, हरदोई, एटा, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर समेत कुल 14 जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है।

अमेठी में संजय चौहान के स्थानांतरण और शशांक चौधरी की नई तैनाती को लेकर जिले में प्रशासनिक बदलाव खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »