Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

DISHA Meeting : जनप्रतिनिधियों की शिकायतों एवं प्रस्तावों को गंभीरता से लेकर निस्तारण करें अधिकारी – सांसद

1 min read
Spread the love

 रिपोर्ट -लोकदस्तक संवाददाता 

अमेठी।

जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति “दिशा” की बैठक आज विकास भवन के प्रेरणा सभागार में मा. सांसद अमेठी किशोरी लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सदस्य विधान परिषद गोविंद नारायण शुक्ल, विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, विधायक अमेठी महराजी प्रजापति, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योति सिंह सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

इन योजनाओं पर हुई चर्चा 

बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन योजना (शहरी/ग्रामीण), ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना परंपरागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रक नियंत्रण कार्यक्रम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल संरक्षण एवं सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षण योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव ने पूर्व दिशा की बैठक में जनप्रतिनिधियों के उठाए गए मुद्दे/सुझावों पर की गई कार्यवाहियों के महत्वपूर्ण बिंदुओं को समिति के समझ प्रस्तुत किया जिस पर समिति के सदस्यों द्वारा सहमति दी गई। बैठक में  सांसद ने कहा कि सभी योजनाएं सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं सभी अधिकारीगण योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से करें। सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों से सतत् संवाद बनाए रखें तथा जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर शासन की योजनाओं को बेहतर दिशा दें तथा उन्हें धरातल पर उतारे और पात्र लोगों को लाभान्वित करें।

जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों का व्यक्त किया आभार 

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित अधिकारियों से अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो लाभार्थीपरक योजनाएं हैं उन्हें अपना कर्तव्य समझकर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने की दिशा में कार्य करें।

बैठक के अंत में  सांसद ने राकेश पांडेय द्वारा लिखित “उत्तर प्रदेश का स्वतंत्रता संग्राम अमेठी” नामक पुस्तक का विमोचन किया। बैठक में उक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, ब्लॉक प्रमुख शाहगढ़ सदाशिव यादव सहित अन्य ब्लाक व ग्राम स्तर के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »