Suicide : पुलिस सेवा के दौरान दुखद अंत… वरिष्ठ IPS अधिकारी ने की आत्महत्या
1 min read

रिपोर्ट – लोकदस्तक संवाददाता
चंडीगढ़, हरियाणा।
मंगलवार को हरियाणा कैडर के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने अपने चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी की आत्महत्या से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
हरियाणा राज्य के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने स्वयं को अपने सरकारी आवास सेक्टर-11 पर रिवाल्वर से गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ में सरकारी महकमे में हड़कम्प मच गया। प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचने लगे उनकी IAS अधिकारी पत्नी जापान के दौरे पर हैं।
सहायक पुलिस महानिदेशक (ADGP ) रैंक के अधिकारी 2001 के हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी थे । वाई पूरन कुमार की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है उनके आत्महत्या के कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है। पुलिस घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। घटना को लेकर सभी पहलुओं पर लोगों से पूछताछ की जा रही है।
क्या हैं वाई कुमार की पत्नी
बताते चलें कि उनकी पत्नी अमनीत पी कुमार हरियाणा कैडर 2001 की वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। चंडीगढ़ में ही उनकी पोस्टिंग है इस समय विदेश सहयोग एवं कमिश्नर पद पर हैं। वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान दौरे पर गई हुई है। नायब सिंह सैनी के साथ जापान के लिए एक प्रतिनिधि मण्डल गया है, जिसमें अमनीत पी कुमार भी शामिल हैं। उन्हें एक दिन बाद ही बुधवार 08 अक्टूबर को लौटना है ।
पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में थे तैनात
ADGP पूरन कुमार की तैनाती पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में हुई थी। पूरन कुमार प्रदेश में अपनी सेवाकाल के दौरान प्रदेश में विभिन्न अहम पदों पर तैनात रहे। एक अच्छे अधिकारियों में इनकी गिनती की जाती थी।
साथी अधिकारियों के हक़ की आवाज थे पूरन कुमार
ADGP वाई पूरन कुमार एक अच्छे अधिकारी के साथ ही अच्छे इंसान भी थे। वे अपने साथी अधिकारियों के हक के लिए हमेशा आवाज उठाते थे इसके लिए चाहे चाहे उच्च अधिकारियों से क्यों न भिड़ना पड़े।
अभी एक वर्ष पूर्व IPS अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर सवाल खड़ा कर दिया था। इतना ही नहीं पूर्व DGP मनोज यादव पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था, जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी।
फिलहाल जाँच के उपरांत ही पता चल सकेगा कि हत्या या आत्महत्या है ! लेकिन पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही मान रही है, पर सभी एंगल पर जांच कर रही है।

