Transfer of IPS Officers : योगी सरकार की चली तबादला एक्सप्रेस, एस गणेश बने ADG ट्रैफिक
1 min read

विशेष रिपोर्ट – लोकदस्तक संवाददाता
लखनऊ, उप्र।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में तबादला एक्सप्रेस चला दी। जिसकी लिस्ट सोमवार की देर शाम जारी कर दी है। जिसमें यूपी में आईपीएस अफसरों के बंपर तबादले किये गए हैं। आईपीएस सतीश गणेश की लखनऊ वापसी हुई है एडीजी ट्रैफिक बनाया गया है। वहीं राजीव सभरवाल डीजी पीटीसी मुरादाबाद बनाया गया है।
आईपीएस मोदक राजेश आईजी जीआरपी बनाए गए हैं। सत्यनारायण एडीजी एसीओ बनाए गए। सुभाष चंद्र दुबे आईजी महिला एवं बाल सुरक्षा विभाग भेजे गए हैं। तेज तर्रार आईपीएस अनीस अंसारी डीआईजी पीएसी लखनऊ बने।देव रंजन डीआईजी स्थापना बनाए गए। महिला आईपीएस अधिकारी डॉ मिनाक्षी सेनानायक वाराणसी बनाई गईं।
वहीं सर्वोदय चंद्र यादव एसपी एसएसएफ बनाए गए। पंकज पांडेय एसपी पीएसी मुख्यालय बनाए गए।महेंद्र पाल सेनानायक SSF सहारनपुर बनाए गए।शुभम पटेल एसपी तकनीकी सेवाएं विभाग भेजा गया। मनोज अवस्थी सेनानायक 12वीं पीएसी फतेहपुर बनाये गए हैं।अशोक कुमार एसपी पावर कार्पोरेशन बनाए गए।
सुंदरकांत मीणा एसपी इंटेलीजेंस कानपुर बने। रोहन झा एएसपी साइबर क्राइम लखनऊ बनाए गए। तेजतर्रार महिला आईपीएस निहारिका शर्मा सेनानायक पीएसी गोरखपुर बनाई गई। संजीव बाजपेयी सेनानायक पीएसी एटा भेजा गया है। अनिल कुमार प्रधानाचार्य पीटीएस गोरखपुर बने।
उधर ब्रजेश गौतम और ओमप्रकाश सिंह डीजी मुख्यालय मुख्यालय संबद्ध किये गये। ओमप्रकाश द्वितीय डीजीपी मुख्यालय भेजे गए।अजीजुल हक भी पुलिस मुख्यालय भेजे गए। विनय कुमार सिंह एसपी एटीएस बने। अशोक कुमार एसपी पुलिस भर्ती बोर्ड बनाये गए।
संजय राय को एसपी प्रतापगढ़ से हटा कर एसपी इंटेलीजेंस अयोध्या भेजे गए।आनंद कुमार द्वितीय अपर आयुक्त गाजियाबाद से एसपी इंटेलीजेंस बरेली व संजय कुमार द्वितीय पुलिस अधीक्षक यातायात से एसपी इंटेलीजेंस गोरखपुर बने।