CRIME NEWS : अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
1 min read
REPORT BY RAJNEESH SINGH
AMETHI NEWS।
सड़क के किनारे झाड़ियों में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ वाराणसी रोड पर स्थित अलमासगंज गांव के निकट सड़क के किनारे स्थानीय लोगो ने झाड़ियों में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा देखा तो आसपास के लोगो का जमावड़ा लग गया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगो से शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया परंतु शिनाख्त नही हो सकी,अंतोगत्वा पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
इस संबंध मे पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


