समय से नहीं आती चिकित्सक, महिलाएं हो रहीं परेशान
1 min read


अमेठी । महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला डाक्टर की मनमानी के चलते जरूरतमंद को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। अस्पताल की ओपीडी में महिला चिकित्सक अर्चना के समय से न आने के कारण महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
आयुष महिला चिकित्सक अर्चना संविदा पर कार्यरत है। दस बजे तक लखनऊ से नहीं आई थी। महिलाएं उनके इंतजार में बैठी रही। बताते हैं कि वह प्रतिदिन 85 किमी दूर लखनऊ से आती है।इस दौरान वह गर्भवती तो काफी परेशान हो जाती, लेकिन उनकी तरफ कोई ध्यान देने वाला नहीं है। महिला अस्पताल की ओपीडी में डाक्टर के बैठने का समय आठ से दो बजे तक होता है।
महिलाएं अपने स्वजन के साथ सुबह ही अस्पताल पहुंच जाती हैं और पर्चा बनवा लेती हैं, लेकिन परामर्श देने वाली डाक्टर ही समय से अपने कक्ष में नहीं पहुंचते हैं, जिस कारण मरीजों को घंटों उनका इंतजार करना पड़ता है। कभी-कभी मरीजों की हालत बिगड़ जाती है तो वह ओपीडी परिसर में ही लेट जाती हैं और जब डाक्टर आते हैं तो उनसे परामर्श लेने के बाद जांच और दवाएं मिलती हैं।
अस्पताल में यह एक दिन नहीं होता, रोजाना ही डाक्टर नौ बजे के बाद ही अपने कक्ष में पहुंचते हैं। ऐसा नहीं कि इसकी जानकारी जिम्मेदारों को नहीं है, लेकिन वह कार्रवाई करने की बात कहकर भूल जाते हैं।
बोले अधीक्षक ड्रा सुधीर वर्मा ने बताया कि महिला चिकित्सक के साथ सभी चिकित्सको को समय से ओपीडी रहने के लिए निर्देशित किया गया है।जांच कराकर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।
रिपोर्ट -माधव बाजपेयी (अमेठी, यूपी)

