सुल्तानपुर Archives - Lok Dastak

DOUBLE MURDER CASE : सात दिन में खुला शिक्षक दंपती हत्याकांड का राज, चोरी के दौरान हत्या का आरोप
रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता

सुल्तानपुर शिक्षक दंपती हत्याकांड का खुलासा: ड्राइवर ने साथी संग मिलकर रची थी साजिश, चोरी के दौरान हत्या का आरोप

सुल्तानपुर, उप्र ।

कादीपुर थाना क्षेत्र के कुम्ही डड़िया गांव स्थित मनराजी शिक्षण संस्थान में शिक्षक दंपती की हत्या के मामले का पुलिस ने सात दिन में खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, संस्थान में बस चालक और कंप्यूटर शिक्षक के रूप में काम करने वाला राकेश कुमार यादव अपने साथी आशीष यादव के साथ चोरी की नीयत से संस्थान में दाखिल हुआ था। इसी दौरान शिक्षक दंपती के जाग जाने पर दोनों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने मामले में राकेश कुमार यादव (36) और आशीष यादव उर्फ डब्बू (26), दोनों निवासी कुम्ही डड़िया, को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा और कुल्हाड़ी, लूट की बताई जा रही 34,960 रुपये की नकदी, मृतका का आधार कार्ड और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं।

28/29 सितंबर की रात हुई थी वारदात

मनराजी शिक्षण संस्थान में सहायक अध्यापक मुकेश कुमार सिंह (53) और उनकी पत्नी विनीता सिंह (47) की 28/29 सितंबर की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई अखिलेश सिंह की तहरीर पर 29 सितंबर को कादीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में SOG, सर्विलांस और फील्ड यूनिट समेत पुलिस की कई टीमें जांच में लगाई गई थीं।

चाबी और CCTV की जानकारी का उठाया फायदा

पुलिस के अनुसार, राकेश कुमार यादव संस्थान में बस चलाने के साथ कंप्यूटर पढ़ाता था। उसे कार्यालय की अलमारी, लॉकर की चाबी और CCTV कैमरों की लोकेशन की जानकारी थी। पुलिस का कहना है कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसने अपने पटीदार आशीष के साथ चोरी की योजना बनाई।

28 सितंबर की रात दोनों चाबी के जरिए लॉकर खोलकर रुपये निकाल रहे थे। इसी दौरान विनीता सिंह की नजर उन पर पड़ गई। पुलिस के मुताबिक, पहचान उजागर होने के डर से राकेश ने पास रखे फावड़े से विनीता पर हमला कर दिया।

घटना देखकर मुकेश सिंह वहां से भागने लगे। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने उनका पीछा किया और कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी भी हत्या कर दी।

मोबाइल से किए गए ट्रांजेक्शन, फिर कुएं में फेंका

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मृतका का मोबाइल और आधार कार्ड भी अपने साथ ले गए थे। राकेश ने रात में मृतका के मोबाइल से कई ट्रांजेक्शन किए और बाद में मोबाइल को कुएं में फेंक दिया। पुलिस पहले से ही कुएं से मोबाइल बरामद करने के लिए जांच कर रही थी।

34,960 रुपये समेत हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 34,960 रुपये बरामद किए हैं। इनमें राकेश के पास से 18,220 रुपये और मृतका का आधार कार्ड तथा आशीष के पास से 16,740 रुपये मिले। इसके अलावा रक्तरंजित फावड़ा-कुल्हाड़ी और दोनों आरोपियों के कथित तौर पर घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं।

दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, राकेश यादव के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं, जबकि आशीष यादव के खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की विवेचना आगे बढ़ाते हुए मामले में प्रभावी पैरवी के निर्देश दिए हैं।

एसपी ने मामले में SIT गठित कर ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत जल्द चार्जशीट दाखिल कराने और न्यायालय में प्रभावी पैरवी के निर्देश दिए हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक तरुण कुमार पटेल, उपनिरीक्षक अरुण दुबे, हेड कांस्टेबल विजय बाबू सोनी समेत पुलिस टीम शामिल रही।

The post DOUBLE MURDER CASE : सात दिन में खुला शिक्षक दंपती हत्याकांड का राज, चोरी के दौरान हत्या का आरोप appeared first on Lok Dastak.

SULTANPUR NEWS : सुल्तानपुर शिक्षक दंपति हत्याकांड: शव रखकर शिक्षकों का प्रदर्शन, आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार
रिपोर्ट -लोक दस्तक संवाददाता

48 घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी, परिजनों की सुरक्षा के आश्वासन पर माने शिक्षक नेता और परिजन

एमएलसी देवेंद्र सिंह ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, 48 घंटे में खुलासे की मांग

सुल्तानपुर, उप्र ।

कादीपुर क्षेत्र में शिक्षक दंपति की हत्या के बाद बुधवार को माहौल गम और आक्रोश से भर गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और शिक्षक संगठनों ने दोनों के शव कादीपुर-धोपाप मार्ग पर धोपाप पुल से पहले रखकर धरना दिया। इस दौरान सड़क पर आवागमन बाधित रहा।

इसी बीच एमएलसी देवेंद्र सिंह ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

शिक्षक दंपति की हत्या से आक्रोशित शिक्षक संगठनों और परिजनों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी तथा घटना का शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की। सूचना मिलने पर सीओ कादीपुर विनय गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और धरनारत लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांगों पर डटे रहे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी बृज नारायण सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से वार्ता कर भरोसा दिलाया कि पुलिस 48 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूरी गंभीरता से प्रयास कर रही है। पुलिस के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ और परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

बेटे ने दी माता-पिता को मुखाग्नि

इसके बाद धोपाप घाट पर शिक्षक दंपति का अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ने अपने माता-पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक, परिजन और स्थानीय लोग मौजूद रहे। माहौल बेहद गमगीन रहा।

मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मृतक शिक्षक मुकेश सिंह के भाई की तहरीर पर कादीपुर कोतवाली में अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

शिक्षक संगठनों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। अब पुलिस की जांच और कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

The post SULTANPUR NEWS : सुल्तानपुर शिक्षक दंपति हत्याकांड: शव रखकर शिक्षकों का प्रदर्शन, आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार appeared first on Lok Dastak.

LITERATURE : अवधी साहित्य के उत्सव में सजा भारत-नेपाल कवि सम्मेलन
रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता

श्री सिंहराय अवधी साहित्य विकास संस्थान, हलियापुर, सुल्तानपुर का चतुर्थ वार्षिकोत्सव, त्रि-पुस्तक लोकार्पण एवं अंतर्राष्ट्रीय भारत-नेपाल कवि सम्मेलन सम्पन्न

सुल्तानपुर, उप्र ।

श्री सिंहराय अवधी साहित्य विकास संस्थान, हलियापुर, सुल्तानपुर का चतुर्थ वार्षिकोत्सव, पुस्तक विमोचन एवं अंतर्राष्ट्रीय भारत-नेपाल कवि सम्मेलन प्रताप ढाबा, कूरेभार मोड़, हलियापुर में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में साहित्य, समाजसेवा और अवधी भाषा-साहित्य से जुड़े लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शम्भू शरण सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. विन्ध्य मणि त्रिपाठी, रवीन्द्र प्रताप सिंह एवं डॉ. ओम प्रकाश सिंह मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ हरि प्रताप सिंह द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद संस्थान के अध्यक्ष कुँवर इन्द्रजीत सिंह ‘अर्चक’, बी.डी.ओ. (से.नि.) ने अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया।

तीन पुस्तकों का हुआ विमोचन

वार्षिकोत्सव के अवसर पर तीन पुस्तकों का विमोचन किया गया। इनमें ‘अवधी हमारि बानी’, ‘आपस-2’ और ‘भावना’ शामिल रहीं। वक्ताओं ने अवधी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण तथा नई पीढ़ी तक अवधी साहित्य को पहुंचाने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए।

साहित्यकारों का सम्मान

कार्यक्रम में पांच साहित्यकारों को साहित्यिक सम्मान से सम्मानित किया गया। शिवनाथ सिंह ‘शिव’, रायबरेली को ‘अवधी मानस मर्मज्ञ’, शिवकुमार सिंह ‘शिव’, दुसौती को ‘अवधी साहित्य सृजन दीप’, अजय ओझा ‘चन्दन’, बाराबंकी को ‘अवधी साहित्य सुमन’, बृजेश कुमार पाण्डेय ‘इन्दु’, सुल्तानपुर को ‘अवधी साहित्य कलश’ तथा राजबहादुर यादव ‘राना’, अमदेवा, सुल्तानपुर को ‘अवधी साहित्य सरोवर’ सम्मान प्रदान किया गया।

कवि सम्मेलन में बही साहित्य की सरिता

कार्यक्रम के दौरान आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भारत-नेपाल कवि सम्मेलन में कवियों एवं साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। अवधी भाषा और साहित्य की विविध विधाओं से जुड़ी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

आयोजन के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियो का दायित्व सत्येन्द्र प्रताप सिंह ‘सजल’ ने निभाया।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से अतिथियों, साहित्यकारों और उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजन ने अवधी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में संस्थान की सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया।

The post LITERATURE : अवधी साहित्य के उत्सव में सजा भारत-नेपाल कवि सम्मेलन appeared first on Lok Dastak.

Accident : सुल्तानपुर हादसा… निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 की मौत
रिपोर्ट –  लोकदस्तक संवाददाता

सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश।

सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सोमवार की रात धरियामऊ गांव में बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान की छत अचानक ढहने से दो सगे मजदूर भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई।

घटी घटना का विवरण

घटना से मिली जानकारी के अनुसार राम तीर्थ धुरिया का गांव में मकान है, जो मुंबई में रहते हैं। उन्होंने मकान निर्माण का ठेका राम मिलन वर्मा को दे रखा था। सोमवार को उनके मकान में छत डाली गई। करीब रात 8 बजे के आसपास जब कार्य पूरा होने के बाद मिक्चर मशीन खोली जा रही थी कि तभी छत की शटरिंग एकाएक खुल गई और छत भरभरा कर गिर पड़ी। बताया जा रहा है कि छत पर जहां पांच मजदूर शामिल थे वही मिक्चर मशीन के पास एक दर्जन मजदूर खडे थे।

घटना में छत पर खड़े तीन मजदूर घायल हुए। इनमें सुभाष पुत्र बैताली (36वर्ष), अफसर अली पुत्र समी उल्ला (40वर्ष), निवासी सकरा प्रतापगढ़, रवि सरोज पुत्र महेंद्र सरोज (26वर्ष) को तत्काल सीएचसी लाया गया। यहां से गंभीर हालत में रवि को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम लंभुआ गामिनी सिंगला, एसएचओ लंभुआ संदीप राय, एसएचओ चांदा एके सिंह व शिवगढ़ एसओ ज्ञानेश दुबे, एसओ कोतवाली देहात अखंड देव मिश्रा मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल पर पहुंचे आलाधिकारी

कुछ ही समय में डीएम कुमार हर्ष, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी अखंड प्रताप सिंह आदि मौके पर पहुंचे। कुछ समय में अमेठी और प्रतापगढ़ के भी कई थानो की फोर्स मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद एक मजदूर अरुण चौहान पुत्र काशी राम (25 वर्ष) निवासी सूर्यभान पट्टी लंभुआ को मलबे से निकाल कर रात 10:45 पर लंभुआ सीएचसी पहुंचाया गया है।

इसी दौरान अयोध्या से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने रात 12:30 बजे मजदूर आनंद (23वर्ष) पुत्र गिरिजा शंकर निवासी अर्जुनपुर लंभुआ, इसके कुछ ही समय बाद उसके भाई विक्रम (20वर्ष) का शव भी मलबे से बाहर निकाला।

हिमांशु पुत्र हरि चरन सरोज उम्र 22 अर्जुनपुर का शव मलबे से निकाला गया।स्थानीय लोगों के अनुसार शव घटनास्थल पर मसाले के चलते जम गया था, जिसे काफी जद्दोजहद के बाद निकाला जा सका है।मौके पर मौजूद मजदूर आशीष ने बताया कि 7-8 आदमी दबे थे। पांच आदमी पहले निकाले गए।

चार सीएचसी भेजे गए जिनमे से दो हायर सेंटर भेजे गए जबकि एक डायरेक्ट मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। वही मजदूर अफसर अली ने बताया कि मशीन खोलने जा रहे थे कि अचानक छत बैठ गई। नीचे हमारी टीम के 12 आदमी थे और शटरिंग वाले चार-पांच आदमी थे। पांच लोग तो ऊपर छत पर ही थे। नीचे कितने थे पता नहीं है।

The post Accident : सुल्तानपुर हादसा… निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 की मौत appeared first on Lok Dastak.

MISSING : इलाज के लिए घर से निकली युवती लापता, परिवार परेशान
रिपोर्ट – लोकदस्तक संवाददाता

सुलतानपुर, उप्र।

कुड़वार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उत्तरदहा की एक युवती रहस्यमय हालात में लापता हो गई है। परिवारजन ने काफी खोज की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम उत्तरदहा, पोस्ट कटावां निवासी कुलदीप विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय शेषराम विश्वकर्मा की बहन नैंशी विश्वकर्मा (उम्र लगभग 20 वर्ष) बुधवार की सुबह करीब 11 बजे इलाज कराने की बात कहकर सुलतानपुर के लिए घर से निकली थी।

देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो उठे। उन्होंने शहर जाकर उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद थक-हारकर परिजनों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी।

गुरुवार को युवती के भाई कुलदीप ने कुड़वार थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर बहन की सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही गुमशुदा युवती की तलाश शुरू कर दी है।

इस अचानक हुई घटना से परिवार में मातम का माहौल है। परिजन उसकी सलामती के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं।

The post MISSING : इलाज के लिए घर से निकली युवती लापता, परिवार परेशान appeared first on Lok Dastak.

High Court Order : एसपी सुल्तानपुर को हाई कोर्ट का नोटिस, 28 जुलाई को पेश होने का आदेश
REPORT BY ANKUSH YADAV

SULTANPUR NEWS।

बहुचर्चित अधिवक्ता महेंद्र प्रताप मौर्य हत्याकांड में जेल भेजे गए आरोपी विकास पाल व उनके बड़े पिता राजाराम पाल की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए याची बबिता पाल ने हाईकोर्ट की शरण ली है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने बबिता की याचिका पर संज्ञान लेते हुए एसपी सुल्तानपुर को घटना की जांच कराने के संबंध में व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने व थाने से जुड़ी तीन दिनों की सीसीटीवी फुटेज व सम्बंधित पुलिसकर्मियों की सीडीआर व लोकेशन रिपोर्ट सुरक्षित कर पेश करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए 28 जुलाई की तिथि तय की है।

अखंडनगर थाने के मरुई किशुनदासपुर निवासी अधिवक्ता महेंद्र प्रताप मौर्य की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई सीताराम मौर्य ने 3- 4 अज्ञात व्यक्तियों के जरिये गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया और पड़ोस के ही रहने वाले राजाराम पाल पर जमीनी

विवाद को लेकर घटना करने का संदेह व्यक्त किया। पुलिस ने आरोपी राजाराम पाल व उनके भतीजे विकास पाल को जेल भेजने की कार्रवाई भी आनन-फानन में कर दी। विकास पाल की पत्नी बबिता पाल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए गंभीर आरोप लगाए है। आरोप के मुताबिक अखंडनगर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से उनके पति व बड़े ससुर की गिरफ्तारी दर्शाकर गलत तरीके से उन्हें जेल भेज दिया,याची ने उन्हें निर्दोष बताया है।

आरोप के मुताबिक थाना प्रभारी दीपक कुशवाहा, एसआई कन्हैया कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अनिल मौर्य,कांस्टेबल प्रदीप कुमार व धर्मेन्द्र व अन्य विकास व राजाराम को फर्जी तरीक़े से फंसाने के लिए मनगढ़ंत कहानी तैयार कर उन्हें मनमुताबिक स्थानों पर ले गए और इनकाउंटर की धमकी देकर फर्जी तरीके से तमंचा बरामद दिखाकर उन्हें जेल भेज दिया। हाईकोर्ट ने बबिता पाल की याचिका पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराने के लिए एसपी सुल्तानपुर को व्यक्तिगत रूप से हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है।

वहीं आठ जून की रात 11:50 बजे से लेकर 10 जून की रात 11:50 बजे तक अखंडनगर थाने की सीसीटीवी फुटेज पेन ड्राइव के साथ पेश करने व सम्बंधित पुलिस कर्मियों की सम्बंधित तिथि की सीडीआर व लोकेशन समेत अन्य साक्ष्यों को पेश करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के वकील को इस आदेश की सूचना अविलम्ब देने का भी आदेश पारित किया है।

याची बबिता ने पुलिस की जांच पर अविश्वास जताते हुए हाईकोर्ट से जांच एजेंसी बदलने की भी मांग की है। अधीनस्थों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा होने के चलते मामला हाईकोर्ट तक पहुँच जाने की वजह से जिले के एसपी को भी हाईकोर्ट के कड़े आदेश का सामना करना पड़ रहा है।

The post High Court Order : एसपी सुल्तानपुर को हाई कोर्ट का नोटिस, 28 जुलाई को पेश होने का आदेश appeared first on Lok Dastak.

Mistake : तलब हुआ अफसर पर लखनऊ जेल से भेज दिया सजायाफ्ता,कोर्ट ने मांगा जवाब !
REPORTER BY ANKUSH YADAV

SULTANPUR NEWS।

स्पेशल गैंगस्टर एक्ट राकेश पांडेय की अदालत में शनिवार को अजीबो-गरीब मामला सामने आया, जिसमें जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई। इस चूक की वजह से साक्षी जेल अधीक्षक के बजाय गैंगस्टर आरोपी व हत्या के केस में सजा काट रहे जितेंद्र सिंह मुन्ना की तलबी हो गई। जेल प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर दिनभर चर्चाएं होती रही,इस गलती से तलबी भी निरर्थक साबित हुई।

कोतवाली नगर के रामनगर कोट-इमिलिया निवासी जितेंद्र सिंह मुन्ना,उनके भाई महेंद्र सिंह,अतेंद्र सिंह,पिता सत्य नारायन सिंह, सहआरोपी महेश यादव व मुन्नीलाल के खिलाफ कोतवाली नगर के तत्कालीन इंस्पेक्टर ने 30 जून 2009 को गैंगस्टर का केस दर्ज कराया था। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई,जिसका ट्रायल गैंगस्टर कोर्ट में चल रहा है।

मामले के आरोपी सत्य नारायन सिंह व मुन्नीलाल की मृत्यु हो चुकी है। जेल में निरुद्ध रहने के दौरान बन्दी सत्यनाराय सिंह की मौत की पुष्टि के लिए अदालत ने जेल अधीक्षक को सम्मन जारी किया था, हालांकि जेल प्रशासन की लापरवाही से गलत तरीके से तलबी की सूचना बनाकर जितेंद्र सिंह मुन्ना को तलब करने के लिए पहले बाराबंकी जेल को सूचना भेज दी गई, जहां से मौजूदा जेल लखनऊ को सूचना चली गई और शनिवार को जितेंद्र सिंह मुन्ना को तलब कर गैंगस्टर कोर्ट में पेश भी करा दिया गया,जबकि उसे तलब करने के लिए कार्रवाई जारी ही नहीं हुई थी।

जेल प्रशासन की इस लापरवाही से जितेंद्र सिंह मुन्ना का तलब होना निरर्थक साबित हुआ और मृत्यु की पुष्टी के लिए जेल से साक्षी न आने से केस की कार्रवाई रुकी रही। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए चार अगस्त की तिथि नियत की है।

The post Mistake : तलब हुआ अफसर पर लखनऊ जेल से भेज दिया सजायाफ्ता,कोर्ट ने मांगा जवाब ! appeared first on Lok Dastak.

SP SULTANPUR : नये एसपी का दावा…. ‘ट्रेंड’ और ‘फ्रेंड’ दिखेगी अब सुल्तानपुर की पुलिस
REPORT BY LOK REPORTER

SULTANPUR NEWS।

जिले के नए पुलिस कप्तान कुंवर अनुपम सिंह ने सत्ताधारी भाजपाइयों से वादा किया है कि,नए वर्ष में सुल्तानपुर पुलिस अब ‘ट्रेंड’ और ‘फ्रेंड’ दिखेगी।कानून- व्यवस्था पर ‘जीरो टॉलरेंस’ पर काम होगा।कहीं कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।शासन की मंशानुरूप हम मिशन मोड पर काम करेंगे।

ये भाजपा के स्थानीय दिग्गजो ने एसपी से किया मुलाक़ात

स्थानीय भाजपाइयों पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी,पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य व जिला महामंत्री घनश्याम चौहान,जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी,जिला प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रीति प्रकाश व सुनील वर्मा, जिला मंत्री राजेश सिंह,आशीष सिंह रानू व जगदीश चौरसिया, जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह,नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल,दूबेपुर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,कटका मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, लोहरामऊ मंडल अध्यक्ष राम अभिलाष सिंह,धम्मौर मंडल अध्यक्ष राम जतन यादव आदि ने नवागत पुलिस कप्तान कुंवर अनुपम सिंह से मुलाकात की।

कप्तान ने सत्ताधारी दल के प्रमुख नेताओं के इस प्रतिनिधिमंडल से जिले के हालात और अपराध की स्थिति पर फीडबैक लिया।खासकर रोहिंग्या और आज़मगढ़, अम्बेडकरनगर, जौनपुर,अमेठी व प्रतापगढ़ की सरहद से जुड़े इलाकों से बाहरी अपराधियों की घुसपैठ आदि को लेकर भाजपाइयों ने चिंता जताई।गोवंश तस्करी, भूमाफिया हार्डकोर अपराधियों, क्राइम आदि के नियंत्रण व शहर समेत कटका बाजार, हनुमानगंज आदि स्थानों पर जाम की समस्या के निजात को लेकर कठोर एक्शन की अपेक्षा की।

हम नजीर बनाने आए हैं सुल्तानपुर, मित्र पुलिस के रूप में मॉडल बनाएंगे हम

कप्तान श्री सिंह ने आश्वस्त किया कि,हम नजीर बनाने आए हैं सुल्तानपुर। मित्र पुलिस के रूप में मॉडल बनाएंगे हम।महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं की रोकथाम के लिये मिशन शक्ति के विशेष वाहन शहर के चौक सहित प्रत्येक प्रमुख स्थलों पर नजर आएंगे।सरकार ने हमें बेहतर पुलिसिंग व कानून- व्यवस्था की बेहतरी के लिये ही यहां तैनात किया है।अतः कोई भी कोताही नहीं होगी। जो भी काम होगा शासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप ही होगा।

इनकी रही मुलाक़ात में मौजूदगी

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डॉ राम मूर्ति वर्मा, सभासद दिनेश चौरसिया, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुभाष वर्मा, संदीप तिवारी,राम प्रकाश वर्मा,अनुज प्रताप सिंह, जिला प्रतिनिधि राजेश चतुर्वेदी, अमरुपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, भदैंया मंडल अध्यक्ष रोहित यादव, लंभुआ मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह,राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

The post SP SULTANPUR : नये एसपी का दावा…. ‘ट्रेंड’ और ‘फ्रेंड’ दिखेगी अब सुल्तानपुर की पुलिस appeared first on Lok Dastak.

KUMBH- 2025 : महाकुंभ व श्री राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर पालिका द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बनाये गए स्वागत द्वार व शिविर का उद्घाटन
REPORT BY LOK REPORTER

SULTANPUR NEWS।

कुम्भ -2025 प्रयागराज एवं श्री रामजन्मभूमि अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के दृष्टिगत प्रयागराज से अयोध्या धाम एवं अयोध्या धाम से प्रयागराज को जाने वाले तीर्थ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के सहायतार्थ नगर पालिका परिषद द्वारा गनपत सहाय स्नातकोत्तर कॉलेज पयागीपुर के सामने बनवाये गये स्वागत द्वार एवं स्वागत शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में एम०एल०सी० शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक सदर राज बाबू उपाध्याय, जिलाध्यक्ष भा०ज०पा० डा० आर०ए०वर्मा, प्रमुख जयसिंहपुर ब्लाक उमेश प्रताप सिंह, पालिका के सभासदगण एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रमुखों व अन्य गणमान्य जन की उपस्थिति में समारोहपूर्वक किया गया।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज ने बताया कि नगर पालिका द्वारा श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों के स्वागत एवं उनकी सुविधिओं के दृष्टिगत सहायतार्थ नगर क्षेत्र में प्रवेश कर प्रयागराज को जाने वाले मुख्य मार्गों पर 03 स्वागत द्वार एवं 01 स्वागत शिविर बनाया गया है, जिसमें पालिका के कर्मचारियों की 24 घंटे हेतु तैनाती की गयी है, इसी के साथ ही पालिका द्वारा प्रयागराज अयोध्या मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया है, समुचित प्रकाश व्यवस्था हेतु एल०ई०डी० लाइटें व सजावटी स्ट्रिप लाइटें भी लगवायी गयी है।

महाकुम्भ-2025 में अधिकाधिक लागों द्वारा प्रतिभाग किये जाने हेतु लागों को प्रेरित करने के लिए जगह-जगह मुख्य मार्ग के किनारे होर्डिंग, बैनर-पोस्टर आदि लगवाते हुए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। किसी भी आकस्मिक स्थिति में पालिका द्वारा श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों को रोकने हेतु होर्डिंग स्थल के रूप में सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन, बारात घर में समुचित व्यवस्थायें की गयी है, साथ ही सामान्य रूप से श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों के रूकने के लिए आवश्यक सुविधाओं युक्त रैन बसेरों का संचालन किया जा रहा है।

इसी के साथ ही पौराणिक स्थल आदि गंगा माँ गोमती तट पर सीताकुण्ड घाट पर भी समुचित साफ-सफाई इत्यादि आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गयी हैं। सभा को सम्बोधित करते हुए भा०ज०पा० जिलाध्यक्ष डा० आर०ए०वर्मा ने कहा कि पूरी दुनिया के मशहूर इन्स्टीट्यूटों द्वारा महाकुम्भ-2025 के आयोजन में लगभग 45 करोड़ की भीड़ को नियन्त्रित करते हुए की जा रही व्यवस्थाओं पर रिसर्च की जा रही है, इस आयोजन से छोटे-छोटे स्ट्रीट वेन्डर्स की आर्थिक स्थित मजबूत होगी। देश-विदेश से भी भारी संख्या में लोगों का आगमन हो रहा है, पालिका द्वारा किये जा रहे प्रयास से हमारे जनपद की अच्छी छवि जायेगी, इस पुनीत कार्य के लिए पालिकाध्यक्ष, सभासदगण एवं अधिकारियों व कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर एम०एल०सी० शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं विधायक राज बाबू उपाध्याय ने भी पालिका द्वारा श्रद्धालुओं के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए तीर्थयात्रियों के लिए आवश्यकतानुरूप पालिका को हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिया। पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमन्त्री योगी आदित्य नाथ एवं देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में होने वाले महाकुम्भ-2025 प्रयागराज के आयोजन की तैयारी हेतु शासन स्तर से प्रयागराज एवं अयोध्या के मध्य मार्ग पर होने से सुलतानपुर में श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की अपेक्षा की गयी थी, जिसके दृष्टिगत नगर पालिका द्वारा विशेष तैयारियां करते हुए आज स्वागत शिविर की व्यवस्था की गयी है।

पालिकाध्यक्ष ने सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों से अपील की कि स्नानपर्व की तिथियों यात्रियों के लिए अपनी संस्था का बैनर लगवाकर आप सभी भण्डारे इत्यादि की व्यवस्था करायें, यह हमारा परम कर्तव्य है कि तीर्थयात्रियों के खाने पीने से लेकर समस्त सुविधाओं हेतु यथासम्भव प्रयास करते हुए व्यवस्थाएं की जाय, जिससे देश-विदेश में लोगों में जनपद की अच्छी छवि जाये। कार्यक्रम का संचालन सभासद प्रवीण मिश्र ने किया।

इस अवसर पर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख में सुन्दर लाल टण्डन भारत भारती, अमर बहादुर सिंह अपराध निरोधक समिति, डा० डी०एस०मिश्रा, राकेश पालीवाल रोटरी क्लब, एडवोकेट आशीष अग्रवाल रोटरी क्लब, सच्चिदानन्द कसौधन व विनोद पाण्डेय बिन्नू, संजय सिंह सोमवंशी, सुजीत सिंह आदि सहित अन्य गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे।

The post KUMBH- 2025 : महाकुंभ व श्री राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर पालिका द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बनाये गए स्वागत द्वार व शिविर का उद्घाटन appeared first on Lok Dastak.

FORMATION OF BOARD OF TRADE : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का गठन, अजय यादव बने अध्यक्ष
REPORT BY LOK RIPORTER

SULTANPUR NEWS।

बाबा जन वारी नाथ धाम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अजय यादव को अध्यक्ष देवेंद्र माली को महामंत्री अंकित माली ,चकरी माली, राजू माली,संजय मोदनवाल को उपाध्यक्ष विरेंद्र माली को सचिव रत्नेश दुबे रिंकू को मीडिया प्रभारी तथा महेश मोदनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

संरक्षक के रूप में कन्हैयालाल माली राम श्रृंगार गोस्वामी व कौशल दास को चुना गया। जनवरी नाथ धाम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का गठन जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि की अध्यक्षता में किया गया तथा कार्यक्रम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी की उपस्थिति में सभी पदाधिकारी का चयन किया गया।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा की बाबा जनवारीनाथ धाम में व्यापार मंडल का गठन कई उद्देश्यों से किया गया है पहले की व्यापारी धाम की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता से अपने-अपने प्रतिष्ठान को लगाएंगे साथ ही साथ ग्राहकों का पूरा सम्मान करेंगे और व्यापारी एक होकर अपनी समस्याओं का निदान करेंगे।

यदि उसके बाद भी व्यापारियों की कोई समस्या होती है तो जिले स्तर से लेकर तहसील स्तर तक उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री श्री त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान सरकार व्यापारियों तथा अन्य वर्गों के लिए सुंदर कार्य कर रही है बेहतर कानून व्यवस्था है जिसकी हम प्रशंसा करते हैं।

जिला अध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी हित में सदैव तत्पर है और धाम में हो रहे निर्माण आदि की भी निगरानी हम और हमारे व्यापार मंडल के पदाधिकारी करते रहेंगे जिससे पहले की तरह घटिया निर्माण न होने पावे।

इस अवसर पर अमित माली आनंद मोतीलाल माली संजय राकेश गिरी रामकरण दिनेश मोदनवाल संजय मोदनवाल संतोष मोदनवाल विरेंद्र माली रवि माली उर्मिला गुप्ता स्वामीनारायण जयसवाल जमशेद अली संतलाल गुप्ता रत्नेश दुबे रिंकू गुलाब मोदनवाल संदीप मोदनवाल राजमणि मोदनवाल विकास माली महेश माली पूजा अरुण जायसवाल सुरेश मोदनवाल अनवारा खाटून विजय यादव पवन मोदनवाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

The post FORMATION OF BOARD OF TRADE : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का गठन, अजय यादव बने अध्यक्ष appeared first on Lok Dastak.